रांची के पैसेंजर सिक्योरिटी सेल ने लोहरदगा आरपीएफ के साथ स्टेशन पर चलाया जागरूकता अभियान

रांची आरपीएफ की पैसेंजर सिक्योरिटी सेल ने मंगलवार को लोहरदगा आरपीएफ के साथ मिलकर लोहरदगा स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाया। एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों को बताया गया कि अगर उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत हो तो हेल्पलाइन नंबर पर इसकी शिकायत करें।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Tue, 22 Dec 2020 05:51 PM (IST) Updated:Tue, 22 Dec 2020 05:51 PM (IST)
रांची के पैसेंजर सिक्योरिटी सेल ने लोहरदगा आरपीएफ के साथ स्टेशन पर चलाया जागरूकता अभियान
रांची आरपीएफ की पैसेंजर सिक्योरिटी सेल ने आरपीएफ के साथ मिलकर लोहरदगा स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाया

रांची( जागरण संवाददाता)। रांची आरपीएफ की पैसेंजर सिक्योरिटी सेल ने मंगलवार को लोहरदगा आरपीएफ के साथ मिलकर लोहरदगा स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाया। यह जागरूकता अभियान तब चलाया गया जब लोहरदगा स्टेशन पर सासाराम से रांची जा रही एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी थी। एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों को बताया गया कि अगर उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत हो तो हेल्पलाइन नंबर पर इसकी शिकायत करें।

कहा कि उनकी शिकायत का निस्तारण होगा। 182 हेल्पलाइन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मुसाफिरों को बताया गया कि अगर कहीं ट्रेन पर पत्थरबाजी हो रही है तो उन्हें किस तरह इसका बचाव करना है। इसके अलावा मुसाफिरों को बताया गया कि अगर रास्ते में कोई कुछ खाने पीने की चीज देता है तो उसे नहीं खाना है।

गौरतलब है कि आरपीएफ रेलवे की सुरक्षा के साथ-साथ यात्रियों की बेहतरी के लिए भी काम कर रही है। आरपीएफ इसके लिए यात्री सुरक्षा जागरूकता के अलावा मेरी सहेली और नन्हे फरिश्ते योजना भी चला रही है। मेरी सहेली योजना के तहत आरपीएफ की महिला सिपाहियों को रेलवे स्टेशनों पर तैनात किया गया। यह महिला सिपाही अकेली सफर कर रही महिलाओं की मदद करती हैं। इसी तरह नन्हे फरिश्ते टीम ट्रेनों में किशोर और किशोरी की तस्करी पर नजर रखती है।

chat bot
आपका साथी