रांची के डोरंडा में दो को मारी गोली, एक की मौत-एक गंभीर; 10 दिनों में दूसरी वारदात

Ranchi Crime. डोरंडा के कुसई घाघरा में छह हथियार बंद अपराधियों ने मंगलवार को दो लोगों को गोली मार दी। एक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

By Edited By: Publish:Wed, 09 Jan 2019 06:47 AM (IST) Updated:Wed, 09 Jan 2019 06:51 AM (IST)
रांची के डोरंडा में दो को मारी गोली, एक की मौत-एक गंभीर; 10 दिनों में दूसरी वारदात
रांची के डोरंडा में दो को मारी गोली, एक की मौत-एक गंभीर; 10 दिनों में दूसरी वारदात

रांची, जासं। डोरंडा के कुसई घाघरा में छह हथियार बंद अपराधियों ने मंगलवार रात करीब दस बजे दो लोगों पर ताबड़तोड़ फाय¨रग की। इसमें एक की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक कुसई निवासी सामू उरांव (40) है। वहीं घायल घाघरा निवासी शंकर सुरेश उरांव (42) है। दोनों एक ही बाइक पर घर लौट रहे थे। उसी दौरान सामू के घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर चार बाइक पर आए छह अपराधियों ने ताबड़तोड़ छह गोलियां चलाई। इनमें दोनों को दो-दो गोलियां लगी।

मृतक सामू उरांव के सीने में गोलियां दागी गईं। वहीं शंकर के कंधे और गले से नीचे गोली लगी है। गोली शरीर के अंदर ही फंसी है। घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर सिटी एसपी सुजाता वीणापाणि, हटिया डीएसपी सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। मौके से एक मोबाइल और कुछ कागजात जब्त किए गए हैं। मामले में जमीन विवाद की चर्चा हो रही है। हालांकि विवाद के कई पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

घायल बोला, बुरे काम के लिए रोकता था इसलिए मारी गोली : घायल शंकर सुरेश उरांव का पुलिस ने बयान लिया। बयान में उसने बताया कि वह घाघरा ग्राम सभा का सचिव है। वह गांव में हर बुरे काम का विरोध करता था। इस वजह से उसे गोली मारी गई है। उसने गोली मारने वाले अपराधियों में दो की पहचान बताई है। एक का नाम उमेश बताया है। वह नामकुम का रहने वाला है। दूसरे का नाम दीपक बताया है। उसका ससुराल घाघरा में ही है। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

गोलियों की आवाज सुनकर दौड़े परिजन-पड़ोसी : मृतक के साला संजय मिंज ने बताया कि रात में सभी सोने की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान अचानक शोर सुनाई दिया। हालांकि इससे पहले संजय मिंज ने कॉल कर सामू को पूछा था कि कहां हो। उसने बताया था कि वह घर लौट रहा है। काफी देर तक नहीं लौटने पर दोबारा कॉल करने पर कॉल नहीं उठाया जा रहा था। इसबीच शंकर को कॉल किया। तो उसका मोबाइल वहां के स्थानीय लोगों ने उठाया और घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद सभी परिजन मौके पर पहुंचे। इसबीच वहां पुलिस पहुंच चुकी थी।

घटनास्थल पर ही हो गई थी मौत : सामू और शंकर पर गोलीबारी के बाद सभी अपराधी भाग निकले। गोलीबारी के बाद मौके पर ही सामू ने दम तोड़ दिया था। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आनन-फानन में दोनों को रिम्स पहुंचा दिया।

कर रहे जांच : 'घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। दो लोगों के नाम सामने आए है। उनकी तलाश में छापेमारी चल रही है। जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे।' अनीश गुप्ता, एसएसपी रांची।

chat bot
आपका साथी