खूंटी में अनियंत्रित होकर पुल से 10 फीट नीचे गिरी बाइक, एक की मौत व एक अन्‍य घायल

Jharkhand News Khunti Accident News दुर्घटना मरचा-रनिया मुख्य पथ पर तुरीगढा गांव के पास घुमावदार पथ पर बुधवार रात 10 बजे हुई। बताया गया कि मोटरसाइकिल पर चार लोग सवार थे। दो लोग फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 11 Nov 2021 11:39 AM (IST) Updated:Thu, 11 Nov 2021 11:44 AM (IST)
खूंटी में अनियंत्रित होकर पुल से 10 फीट नीचे गिरी बाइक, एक की मौत व एक अन्‍य घायल
Jharkhand News, Khunti Accident News दुर्घटना मरचा-रनिया मुख्य पथ पर तुरीगढा गांव के पास बुधवार रात 10 बजे हुई।

रनिया (खूंटी), जासं। खूंटी जिले के मरचा-रनिया मुख्य पथ पर तुरीगढा गांव के पास घुमावदार पथ पर बुधवार देर रात करीब 10 बजे एक मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। वहीं मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल पर चार लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद दो व्यक्ति वहां से फरार हो गए। मृतक की पहचान गुमला जिले के कमडारा थाना क्षेत्र के किसनी गांव के बड़का टोली निवासी 18 वर्षीय अश्विन तोपनो के रूप में हुई है।

अश्विन के सिर पर गंभीर चोट लगी। इसके कारण मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। मोटरसाइकिल मुख्य पथ से पुलिया के लगभग 10 फीट नीचे खेत में जा गिरी। रात होने के कारण घटना की जानकारी ग्रामीणों को नहीं मिल सकी। नीरल और पीयूष दोनों गांव किसनी थाना कामडारा के रहने वाले बताए गए हैं। मोटरसाइकिल अश्विन चला रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर गुरुवार की सुबह रनिया थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

पुलिस मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल सिकंदर भुईयां को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल तोरपा भेजा गया है। सिकंदर रनिया थाना क्षेत्र के चुरदाग गांव का रहने वाला है। घटना के संबंध में अश्विन का बड़ा भाई अमित तोपनो ने पुलिस को बताया कि अश्विन अपने चार दोस्तों के साथ 10 नवंबर दो बजे रनिया के कैनबांकी जाने की बात कहकर घर से निकला था।

घटना के बाद अश्विन के दो दोस्त निरल तोपनो और पीयूष ओड़िया घटनास्थल पर पड़े अश्विन और घायल सिकंदर को छोड़कर मौके से रातों-रात फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेजा है। पुलिस मोटरसाइकिल को जब्त कर थाना ले गई है।

chat bot
आपका साथी