डीजी एमवी राव का Jharkhand में नहीं लग रहा मन, जाना चाहते हैं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर

गृह रक्षा वाहिनी सह अग्निशमन के डीजी एमवी राव का झारखंड में मन नहीं लग रहा है। एक बार फिर उन्होंने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने का मन बना लिया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 30 May 2019 05:36 PM (IST) Updated:Thu, 30 May 2019 09:00 PM (IST)
डीजी एमवी राव का Jharkhand में नहीं लग रहा मन, जाना चाहते हैं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर
डीजी एमवी राव का Jharkhand में नहीं लग रहा मन, जाना चाहते हैं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand - गृह रक्षा वाहिनी सह अग्निशमन के डीजी एमवी राव का झारखंड में मन नहीं लग रहा है। एक बार फिर उन्होंने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने का मन बना लिया है। इसके लिए उन्होंने सरकार से पत्राचार किया है। 1987 बैच के आइपीएस अधिकारी एमवी राव के नाम का प्रस्ताव भी डीजीपी के पद के लिए यूपीएससी को भेजा गया था, लेकिन उनका नाम वरीयता सूची में कट गया था।

बीते 30 अप्रैल को गृह रक्षा वाहिनी सह अग्निशमन के डीजी बीबी प्रधान की सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें उक्त पद पर नियुक्त किया गया था। एमवी राव लंबे समय तक राज्य से बाहर रहे हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद उन्हें 13 नवंबर 2017 को सीआइडी का एडीजी बनाया गया था। इस पद पर वे ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाए।

एक महीने के भीतर ही यानी 13 दिसंबर 2017 को सरकार ने उनका स्थानांतरण विशेष कार्य पदाधिकारी पुलिस आधुनिकीकरण कैंप नई दिल्ली के पद पर कर दिया था। अभी एक महीने पहले ही सरकार ने उन्हें गृह रक्षा वाहिनी सह अग्निशमन के डीजी के पद पर पदस्थापित किया था, लेकिन उन्हें यह पद नागवार लग रहा है। उन्होंने पुन: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए पत्राचार कर दिया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी