Jharkhand Crime: मुस्लिम युवक ने पेट्रोल छिड़कर जिंदा जलाया, जिंदगी की जंग हार गई दुमका की बेटी

Dumka News झारखंड के दुमका में मुस्लिम युवक ने एकतरफा प्यार में एक छात्रा को जिंदा जला दिया था। वह रांची रिम्स में भर्ती थी। कई दिनों से इलाज चल रहा था। अब मौत हो गई है। भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने युवक को फांसी की मांग की है।

By M EkhlaqueEdited By: Publish:Sun, 28 Aug 2022 11:18 AM (IST) Updated:Sun, 28 Aug 2022 11:19 AM (IST)
Jharkhand Crime: मुस्लिम युवक ने पेट्रोल छिड़कर जिंदा जलाया, जिंदगी की जंग हार गई दुमका की बेटी
Jharkhand News: दुमका की अंकिता की रांची रिम्स में मौत हो गई है।

रांची, जागरण संवाददाता। Dumka Ankita Dies In Ranchi RIMS पिछले दिनों झारखंड के दुमका में एक सनकी आशिक ने 12 वीं की छात्रा अंकिता को पेट्रोल छिड़कर जिंदा जला दिया था। वह 45 प्रतिशत जल गई थी। ऐसा उसने एकतरफा प्यार के कारण किया था। छात्रा को रांची रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। आज रविवार को उसकी मौत हो गई। रांची रिम्स के डा आर एस शर्मा ने कहा- इस तरह के मामलों में तीन दिन अहम होते हैं। छात्रा की तीसरे दिन मौत हो गई है। ऐसे मामलों में गैंग्रीन बनने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि वह 45 प्रतिशत ही जली थी, बावजूद डाक्टर उसे नहीं बचा पाए। स्वजन ने दैनिक जागरण से कहा- अंकिता ठीक से खाना खा रही थी। बातचीत भी कर रही थी। हर कोई आशांवित था, लेकिन शनिवार देर रात में उसकी तबीयत खराब हो गई। सांस लेने में दिक्कत आने लगी। उसने दम तोड़ दिया। उधर, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने टवीट कर अंकिता को श्रद्धांजलि दी है। साथ ही उन्होंने जिंदा जलाने वाले आरोपित शाह रुख को फांसी देने की मांग की है।

रात में अचानक बिगड़ गई हालत और हो गई मौत

परिवार वालों के मुताबिक, अंकिता ने भोजन करने के बाद परिवार वालों से बातचीत भी की। उसका बर्न यूनिट में इलाज चल रहा था। डा आरएस शर्मा उसका इलाज कर रहे थे। डाक्टरों के अनुसार, उसकी स्थिति बुधवार तक नियंत्रित थी, लेकिन जले हुए केस में मरीज को तीन दिन निगरानी में रखा जाता है, उसके बाद ही स्थिति का पता चलता है। डा शीतल मलुआ ने बताया कि छात्रा 45 प्रतिशत तक जली थी, सबसे अधिक उसके हाथ, पैर और कुछ पीठ का भाग अधिक जला था। पेट का भाग जलने से बच गया था। जिसके बाद उसके जीवित रहने की संभावना बढ़ गई थी।

आरोपित ने खिड़की से पेट्रोल छिड़कर लगाई आग

अंकिता के स्वजन ने रांची रिम्स में बताया कि वह दुमका जिले के नगर थाना क्षेत्र के जरुआडीह मोहल्ले के रहने वाले हैं। घटना के बाद अंकिता को गंभीर हालत में फूलो झानो मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। अंकिता के जीजा विक्की ने बताया कि शाह रुख ने हमला करने से पहले मंगलवार सुबह में ही फोन कर धमकी दी थी। उसने कहा था कि वह उसे मार डालेगा। अंकिता ने अपने पिता को जानकारी दी। इसके बाद पिता ने कहा कि वह आरोपित शाह रुख से बात करेंगे। जरूरत पड़ी तो थाने में शिकायत भी दर्ज करायी जाएगी। लेकिन बुधवार सुबह चार बजे खुली खिड़की से पेट्रोल छिड़क कर शाह रुख ने अंकिता को जिंदा जला दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है।

Jharkhand News: झारखंड जल रहा, हेमंत बजा रहे सीटी, दुमका की अंकिता को जिंदा जलाने से आक्रोश

अंकिता के घर वालों की मांग- शाह रुख को फांसी दो

उधर, अंकिता की मौत के बाद घर वालों ने आरोपित शाह रुख को फांसी देने की मांग की है। वहीं क्षत्रिय समाज ने परिवार को मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग हेमंत सोरेन सरकार से की है। कहा है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो क्षत्रिय समाज के लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। उधर, भाजपा युवा मोर्चा ने भी हत्यारोपित शाह रुख को फांसी देने की मांग की है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रीतेश सिंह ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार बनने के बाद झारखंड में लव जिहाद की घटनाएं बहुत बढ़ गई हैं। लव जिहादियों का इस प्रकार मनोबल बढ़ गया है कि वह जबरदस्ती हिंदू लड़कियों को निशाना बना रहे हैं। उनके साथ जबरदस्ती करते हैं। बात नहीं मानने पर मौत के घाट उतार देते हैं।

आरोप- हेमंत सरकार कर रही लव जिहादियों का समर्थन

भाजपा नेता रितेश सिंह ने कहा कि झारखंड में लव जिहाद और मतांतरण की घटनाएं बढ़ गई हैं। झारखंड में भयावह वातावरण बनाया जा रहा है। इस तरह की घटनाओं पर कांग्रेस और झामुमो ने आंख बंद कर ली है। जिहादियों को उनका मौन समर्थन मिल रहा है। जिस प्रकार अंकिता की बेरहमी से हत्या की गई उससे मानवता शर्मसार हो चुकी है। दोबारा घटना नहीं हो, इसके लिए शाह रुख को तत्काल फांसी दी जानी चाहिए।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने टवीट कर जताया दुख

बहुत दुःखद!आखिरकार,दुमका की बेटी अंकिता रांची के रिम्स में जिंदगी की जंग हार गई!
शाहरुख नामक के वहशी युवक ने उसे पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया था! राज्य सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर हत्यारे को फांसी की सजा दिलाए।अंकिता को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि!@HemantSorenJMM— Arjun Munda (@MundaArjun) August 28, 2022

chat bot
आपका साथी