Move to Jagran APP

BJP's Allegation: जल रहा झारखंड, हेमंत बजा रहे सीटी, दुमका की अंकिता को जिंदा जलाने से आक्रोश

Jharkhand Politics झारखंड में जारी राजनीतिक संकट के बीच दुमका की अंकिता सिंह की हत्या के बाद भाजपा सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई है। भाजपा का आरोप है कि जिस दिन हेमंत सोरेन पिकनिक मना रहे थे उसी रात अंकिता की मौत हो गई। वह चुप हैं।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Sun, 28 Aug 2022 06:03 PM (IST)Updated: Sun, 28 Aug 2022 06:05 PM (IST)
BJP's Allegation: जल रहा झारखंड, हेमंत बजा रहे सीटी, दुमका की अंकिता को जिंदा जलाने से आक्रोश
Jharkhand News: बाबूलाल मरांडी द्वारा टवीट सीएम हेमंत सोरेन व अंकिता की तस्वीर।

रांची, डिजिटल टीम। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर प्रहार करते हुए कहा है कि झारखंड जल रहा है और राजा सीटी बजाये, ये तो हम संताल-आदिवासियों के डीएनए का पार्ट कहीं से भी नहीं है। सच कहा गया है कि पूत के पांव पालने में ही पहचाने जाते हैं। धन्य है हमर सोना झारखंड। उन्होंने कहा कि झारखंड में सूखा संकट से गरीब-किसान, आदिवासियों में हाहाकार मचा हुआ है। सत्ता संकट के चलते सरकारी मशीनरी पूरी तरह से ठप हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घर की सुरक्षा का AK47 प्रेम प्रकाश के घर से बरामद होने के बाद पुलिस हांफ रही है। ऐसी स्थिति में हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य की बदहाली पर सीटी मार कर पिकनिक मना रहे हैं।

loksabha election banner

बाबूलाल ने अंकिता व हेमंत की तस्वीरें साझा की

बाबूलाल मरांडी ने मुस्लिम युवक शाह रुख द्वारा एकतरफा प्यार में पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दी गई अंकिता और हेमंत सोरेन की बोटिंग करते की तस्वीर सोशल मीडिया में साझा करते हुए लिखा है कि ये दोनों तस्वीरें एक ही दिन की हैं। एक में राजा है और एक में प्रजा। हो सकता है पिकनिक की व्यस्तता के चलते सत्ता के पास तुम्हारी {अंकिता} सुध लेने का समय नहीं था। हो सके तो हमें माफ करना बेटी, इंसाफ जरूर मिलेगा।

नदीम को एयर एम्बुलेंस, अंकिता को क्यों नहीं

बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि शाह रुख की सनक की शिकार हुई अंकिता की जान बचाई जा सकती थी, अगर उसे भी बेहतर इलाज मिल पाता। एक ओर रांची उपद्रव में घायल नदीम को राज्य सरकार एयर एम्बुलेंस से सरकारी खर्च पर दिल्ली भेज मेदांता में इलाज कराती है, वहीं अंकिता को रांची भेजने तक की व्यवस्था नहीं कर पाती। अब इससे दुर्भाग्यपूर्ण और क्या होगा? एक सीटीबाज मुख्यमंत्री से राज्य में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की इससे ज्यादा उम्मीद भी नहीं की जा सकती। अब कम से कम फास्टट्रैक कोर्ट का गठन कर हत्यारे को फांसी दिलाये मुख्यमंत्री, ताकि मृतका के परिजन को न्याय मिले।

झारखंड में तालिबान समर्थक सरकार : रघुवर

उधर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ने भी टवीट कर लिखा है- झारखंड शर्मिंदा है बेटी अंकिता। वोट बैंक और तुष्टीकरण का नतीजा है झारखंड की बेटी अंकिता की नृशंस हत्या। शाहरुख नाम के अपराधी ने अंकिता पर पेट्रोल डाल कर जला डाला, लेकिन मुख्यमंत्री के मुंह आज तक एक आह तक नहीं निकली। झारखंड की जनता इस तालिबान समर्थक सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

हत्यारे को मिले फांसी की सजा : अर्जुन मुंडा

उधर, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने टवीट किया है कि अंकिता की मौत बहुत दुःखद है। आखिरकार, दुमका की बेटी अंकिता रांची के रिम्स में जिंदगी की जंग हार गई! शाहरुख नामक वहशी युवक ने उसे पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया था। राज्य सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर हत्यारे को फांसी की सजा दिलाए। अर्जुन मुंडा ने अंकिता को श्रद्धांजलि दी है।

मुस्लिम पदाधिकारी दे रहा साथ : निशिकांत

उधर, भाजपा सांसद डा निशिकांत दुबे ने टवीट किया है कि काश दुमका की बेटी अंकिता को हमलोग शाह रुख जैसे दरिंदे से बचा पाते। पुलिस प्रशासन की भूमिका समाज के लिए खतरनाक है। मुस्लिम पदाधिकारी नूर मुस्तफा का अपराधी को साथ देना देश के लिए घातक है। संथाल परगना अपनी बेटी की हत्या के बाद उद्वेलित है।

मुख्यमंत्री के मुंह से एक आह तक नहीं : भानु

उधर, भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने टवीट किया है कि वोट बैंक और तुष्टीकरण का नतीजा है कि झारखंड की बेटी अंकिता की नृशंस हत्या कर दी गई। शाह रुख नामक अपराधी ने अंकिता को पेट्रोल डालकर जला दिया लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मुंह से आज तक एक आह तक नहीं निकली। पिकनिक में सिटी बजा रहे हैं। भाजपा विधायक ने कहा है कि झामुमो और कांग्रेस के लोगों को शर्म आनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.