रांची में विवाहिता की पत्थर से कूच कर हत्या, दुष्कर्म की आशंका

सोमवार की सुबहखेल गांव क्षेत्र के सूर्य नगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक से महिला का शव बरामद किया गया।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 22 Oct 2018 01:05 PM (IST) Updated:Mon, 22 Oct 2018 01:05 PM (IST)
रांची में विवाहिता की पत्थर से कूच कर हत्या, दुष्कर्म की आशंका
रांची में विवाहिता की पत्थर से कूच कर हत्या, दुष्कर्म की आशंका
रांची, जासं। राजधानी रांची में एक विवाहिता की बेरहमी से सिर कुछ कर हत्या कर दी गई। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। सोमवार की सुबह लोगों ने खेल गांव क्षेत्र के सूर्य नगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया। आशंका जताई जा रही है कि विवाहिता की हत्या दुष्कर्म केे बाद की गई है। शव की पहचान कर ली गई है।

घटनास्थल से करीब 300 मीटर की दूरी पर विवाहिता का घर है। विवाहिता के दो बच्चे हैं पति साथ नहीं रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले 3 वर्षों से वह बोकारो में रह रहा है। उसका किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध का होना बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर खेलगांव ओपी प्रभारी मोहन कुमार पहुंचे। शव को सेप्टिक टैंक से निकलवाया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी