रांची के मांडर में जमीन विवाद में अधेड़ की हत्या

झारखंड में रांची के मांडर के सेवाडीह निवासी महावीर उरांव की हत्या का मामला सामने आया है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Wed, 01 Aug 2018 01:52 PM (IST) Updated:Wed, 01 Aug 2018 03:30 PM (IST)
रांची के मांडर में जमीन विवाद में अधेड़ की हत्या
रांची के मांडर में जमीन विवाद में अधेड़ की हत्या

रांची, जेएनएन। रांची में मांडर के सेवाडीह निवासी महावीर उरांव की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, मांडर थाना क्षेत्र के सेवाडीह गांव मे बुधवार सुबह जमीन विवाद मे सेवाडीह गांव के ही रहने वाले 55 वर्षीय महावीर उरांव की कुछ लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। महावीर की पत्नी ने हत्या का आरोप गोतिया बिरसा उरांव, मंगरा उरांव, चारो उरांव व अन्य लोगों पर लगाया है।

उसके अनुसार, गोतिया लोगों के साथ उन लोगों का वर्षों से जमीन विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह महावीर खेत में मेड बना रहा था, जबकि आधे हिस्से मे गोतिया लोग ट्रैक्टर से जुताई करा रहे थे। इसी दौरान महावीर का गोतिया लोगों के साथ विवाद हो गया। लड़ाई और मारपीट की खबर सुनकर परिवार के लोग दौड़कर खेत पहुंचे।

महावीर की पत्नी के अनुसार, उसने खेत पहुंचने पर देखा कि पति महावीर उरांव खेत में मरा पड़ा है। उसके शरीर पर गहरे जख्म थे। उसे आता देख कर आरोपित बिरसा उरांव, मंगरा उरांव चारो उरांव सहित अन्य लोग भागने लगे। सभी के हाथों में हथियार थे। तीन लोगों के अलावा वह बाकी लोगों को नहीं पहचानती। इधर, सेवाडीह गांव में हुई हत्या की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

इस घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम की। वहीं, घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। 

chat bot
आपका साथी