MS Dhoni: देखें धोनी का लॉकडाउन... पत्‍नी साक्षी ने शेयर किया माही का ये खास वीडियो...

MS Dhoni करोड़ों युवाओं के चहेते वर्ल्‍ड बेस्‍ट क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। झारखंड में लॉकडाउन के बीच अपने घर में पालतू कुत्तों के साथ समय बीताते धोनी का यह वीडियो उनकी पत्‍नी साक्षी ने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 20 May 2021 11:20 PM (IST) Updated:Fri, 21 May 2021 06:09 AM (IST)
MS Dhoni: देखें धोनी का लॉकडाउन... पत्‍नी साक्षी ने शेयर किया माही का ये खास वीडियो...
MS Dhoni: करोड़ों युवाओं के चहेते वर्ल्‍ड बेस्‍ट क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी एकबार फिर सोशल मीडिया में छाए हुए हैं।

रांची, जासं। MS Dhoni करोड़ों युवाओं के चहेते वर्ल्‍ड बेस्‍ट क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। झारखंड में लॉकडाउन के बीच अपने घर में पालतू कुत्तों के साथ समय बीताते धोनी का यह वीडियो उनकी पत्‍नी साक्षी ने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया। इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) स्थगित होने के बाद सभी खिलाड़ी अपने-अपने घर लौट गए हैैं। इंग्लैैंड जाने वाली टीम में चयनित खिलाड़ी मुंबई में बायोबबल में हैैं। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी रांची लौटने के बाद अपने सिमलिया स्थित आवास में लाक हो गए  हैैं।

लाकडाउन में माही क्या कर रहे हैैं और कैसे समय बिता रहे हैैं, यह जानने के लिए उनके प्रशंसक बेताब थे। प्रशंसकों की यह बेसब्री माही की पत्नी साक्षी ने दूर कर दी है। साक्षी ने  बुधवार को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक वीडिया शेयर किया है। यह उनके घर का है।

इस वीडियो में फैंस को धौनी की एक झलक देखने को मिलती है। वीडियो में धौनी एक गेंद फेंकते नजर आते हैं जिसे उनका पालतू कुत्ता पकड़ता हुआ दिखाई देता है। आइपीएल 2021 के स्थगित होने के बाद फैंस को धौनी की यह पहली झलक मिली है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)

साक्षी द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो पर फैंस खुल कर अपना प्यार लुटा रहे हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक अकांउट से भी इस वीडियो पर कमेंट किया गया है।

chat bot
आपका साथी