Weather Update: झारखंड पहुंचा मानसून, कई इलाकों में हुई बारिश; जानें अपने शहर का हाल

Jharkhand Weather Update. जमशेदपुर में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 14 जून और रांची में 15 जून है। इस बार झारखंड में मानसून का प्रवेश एक-दो दिन पहले हुआ है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 13 Jun 2020 03:31 PM (IST) Updated:Sat, 13 Jun 2020 05:04 PM (IST)
Weather Update: झारखंड पहुंचा मानसून, कई इलाकों में हुई बारिश; जानें अपने शहर का हाल
Weather Update: झारखंड पहुंचा मानसून, कई इलाकों में हुई बारिश; जानें अपने शहर का हाल

रांची, जासं। Monsoon Reached Jharkhand Today झारखंड में मानसून का आगमन हो चुका है। मौसम विभाग ने इसकी पुष्टि कर दी है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, साहेबगंज, गुमला, हज़ारीबाग़, और गिरिडीह ज़िले में मानसून की शुरुआत हो चुकी है।

बताया कि पिछले 24 घंटे में पुटकी, कोनार, बोकारो में 50 मिमी., अड़की, पथगामा, घाटशिला, व पुनकी में 30 मिमी., खरसावां, राजमहल, रांची, महेशपुर, मसानजोर, महगावां, जमशेदपुर, तेनुघाट व जरीडीह में 20 मिमी., रामगढ़, पाकुड़, तोरपा, हज़ारीबाग़, नंदडीह, जमशेदपुर, सिकाडीया में 10 मिमी. बारिश हुई। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 14 जून और रांची में 15 जून है। इस बार झारखंड में मानसून का प्रवेश एक-दो दिन पहले हुआ है। रांची सहित राज्‍य के कई इलाकों में शनिवार काे बारिश हुई।

इससे पहले शुक्रवार को रांची सहित कई जगहों पर रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे जल जमाव की स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई। मौसम पूर्वानुमान के तहत कोटाल ने बताया कि 13 से 18 जून तक रांची में बादल छाए रहेंगे। 13 से 15 जून तक दो या दो से अधिक बार बारिश होगी। 16 जून को एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी, जबकि 17 व 18 जून को मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 4 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 15 से 18 जून तक राज्य के सभी हिस्सों में गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

chat bot
आपका साथी