चतरा में लापता छात्रा का शव बरामद, पुलिस को बताए बिना कर दिया अंतिम संस्कार Chatra News

Jharkhand News. नौ वर्षीया मुनिया कुमारी शुक्रवार को नहाने के लिए तालब में गई थी। इसी क्रम में वह डूब गई और उसकी मौत हो गई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 08:13 AM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 08:13 AM (IST)
चतरा में लापता छात्रा का शव बरामद, पुलिस को बताए बिना कर दिया अंतिम संस्कार Chatra News
चतरा में लापता छात्रा का शव बरामद, पुलिस को बताए बिना कर दिया अंतिम संस्कार Chatra News

चतरा, जासं। चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड के कुरखेता गांव निवासी आशो गंझू के लापता पुत्री का शव एक तालाब से बरामद हुआ है। शव की बरामदगी शनिवार की शाम को हुई है। परिजनों ने बगैर पुलिस को खबर किए रात को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। दरअसल नौ वर्षीया मुनिया कुमारी शुक्रवार को नहाने के लिए तालब में गई थी। इसी क्रम में वह डूब गई और उसकी मौत हो गई। घर वालों को इसकी जानकारी नहीं थी। परिवार के सदस्य सरहुल पर्व में व्यस्त थे। देर शाम जब परिजन सरहुल पर आयोजित कार्यक्रम से हिस्सा लेकर लौटे तो घर में बेटी नहीं थी। रात होने के कारण उसकी खोजबीन नहीं की। शनिवार को उसकी तलाश शुरू की गई। शाम को उसका शव तालाब में मिला। परिजनों ने पुलिस को खबर किए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

chat bot
आपका साथी