MS Dhoni in Ranchi: नए लुक में घर लौटे माही, पत्‍नी साक्षी-बेटी जीवा ने किया Welcome; एयरपोर्ट पर दिखी प्रशंसकों की दीवानगी

विश्व कप के बाद क्रिकेट से दूर रह रहे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी रांची लौटे।

By Edited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 02:56 AM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 08:48 AM (IST)
MS Dhoni in Ranchi: नए लुक में घर लौटे माही, पत्‍नी साक्षी-बेटी जीवा ने किया Welcome; एयरपोर्ट पर दिखी प्रशंसकों की दीवानगी
MS Dhoni in Ranchi: नए लुक में घर लौटे माही, पत्‍नी साक्षी-बेटी जीवा ने किया Welcome; एयरपोर्ट पर दिखी प्रशंसकों की दीवानगी

रांची, जासं। विश्व कप के बाद क्रिकेट से दूर रह रहे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी विदेशों में छुंट्टी मनाने के बाद गुरुवार को नए लुक में रांची लौटे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से जब माही बाहर निकले तो उनका अंदाज बदला हुआ था। चेहरे पर दाढ़ी व बाल नए स्टाइल में कटे हुए थे। अपनी चिरपरिचित मुस्कान के साथ बाहर निकले धौनी ने वहां मौजूद प्रशंसकों को भी निराश नहीं किया। कुछ ने सेल्फी ली तो कुछ को सेल्फी लेने में धौनी ने मदद की।

कड़ी सुरक्षा के बीच वे बाहर निकले लेकिन उनका अंदाज आज जुदा था वे ऑटोग्राफ भी दे रहे थे और फोटो भी खिंचवा रहे थे। एयरपोर्ट से वे अपनी नई जीप ग्रैंड चेरोकी को चलाकर निकल गए। विश्व कप के बाद 15 दिनों तक सेना में रहने के बाद धौनी न्यूजर्सी (अमेरिका) चले गए थे। वहां उन्होंने अपने फिटनेस पर ध्यान दिया। इस दौरान तैराकी व जिम में समय बिताने के साथ साथ गोल्फ में हाथ दिखाए।

वहां अपने पुराने मित्रों के साथ भी समय बिताया। इस दौरे में वे अपनी पत्नी साक्षी व जीवा के साथ रोम भी गए। रोम में कुछ दिन व्यतीत करने के बाद पत्नी साक्षी व बेटी रांची आ गई थी जबकि धौनी अमेरिका चले गए। रांची में पत्नी साक्षी ने धौनी का स्वागत किया। बताया जा रहा है कि रांची में माही एक सप्ताह रहेंगे। वहीं महेंद्र सिंह धौनी को लेने के लिए एयरपोर्ट पर प्रशंसकों की भीड़ उमड़ी थी। उनके समर्थक उत्साहित दिख रहे थे।

chat bot
आपका साथी