Jharkhand: मध्यमा, मदरसा व इंटर वोकेशनल की परीक्षा शुरू, पूरे झारखंड में 93 केंद्र

Jharkhand News पूरे प्रदेश में मदरसा के लिए 93 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 16695 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें रांची जिला से आठ केंद्रों पर 1414 परीक्षार्थी शामिल होंगे। मध्यमा की परीक्षा 28 अक्टूबर से 9 नवंबर तक होगी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 08:24 AM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 10:03 AM (IST)
Jharkhand: मध्यमा, मदरसा व इंटर वोकेशनल की परीक्षा शुरू, पूरे झारखंड में 93 केंद्र
जैक ने परीक्षा के लिए तैयारी पूरी कर ली है।

रांची, जासं। कोविड-19 के कारण लंबित मध्यमा, मदरसा और इंटरमीडिएट वोकेशनल की परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.45 बजे शुरू हुई। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से संध्या 5.15 बजे तक चलेगी। आधे घंटे पहले केंद्र पर परीक्षार्थियों को प्रवेश करने की अनुमति दी गई। उधर जैक ने परीक्षा के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

पूरे प्रदेश में मदरसा के लिए 93 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 16695 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें रांची जिला से आठ केंद्रों पर 1414 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दूसरी तरफ मध्यमा के लिए प्रदेश में 41 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 6920 परीक्षार्थी परीक्षा लिखेंगे। जबकि इंटर वोकेशनल के लिए पूरे राज्य से 765 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए पांच जिलों में कुल पांच केंद्र बनाए गए हैं।

मध्यमा की परीक्षा 28 अक्टूबर से 9 नवंबर तक होगी। जबकि प्रायोगिक परीक्षा 11 नवंबर से 13 नवंबर तक होगी। वही मदरसा की परीक्षा 28 अक्टूबर से 7 नवंबर तक होगी। प्रैक्टिकल परीक्षा 10 से 12 नवंबर तक होनी है। जबकि इंटरमीडिएट वोकेशनल की परीक्षा 28 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलेगी। इसी की प्रैक्टिकल परीक्षा 9 से 12 नवंबर तक होगी।

chat bot
आपका साथी