Lohardaga News : कोविड-19 के नोडल पदाधिकारी ने विभिन्न केंद्रों का किया निरीक्षण

Lohardaga News सदर अस्पताल उपाधीक्षक प्रभारी सिविल सर्जन और कोविड-19 के जिला नोडल पदाधिकारी डॉक्टर शंभू नाथ चौधरी ने रविवार को जिले के विभिन्न टीकाकरण केंद्र और कोविड-19 जांच शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों से कहा कि टीकाकरण और जांच दोनों बेहद जरूरी है।

By Sanjay KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 05:50 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 05:50 PM (IST)
Lohardaga News : कोविड-19 के नोडल पदाधिकारी ने विभिन्न केंद्रों का किया निरीक्षण
Lohardaga News : कोविड-19 के नोडल पदाधिकारी ने विभिन्न केंद्रों का किया निरीक्षण

लोहरदगा (जासंव)। Lohardaga News: सदर अस्पताल उपाधीक्षक, प्रभारी सिविल सर्जन और कोविड-19 के जिला नोडल पदाधिकारी डॉक्टर शंभू नाथ चौधरी ने रविवार को जिले के विभिन्न टीकाकरण केंद्र और कोविड-19 जांच शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों से कहा कि टीकाकरण और जांच दोनों बेहद जरूरी है।

इसमें कोई भी लापरवाही ना करें। वर्तमान समय हम सभी को सतर्क रहने का है। हाल के समय में जिस तरह के मामले सामने आ रहे हैं, उसके बाद हमारी थोड़ी सी लापरवाही स्थिति को गंभीर कर सकती है। निश्चित रूप से जो लोग बाहर से आ रहे हैं या किसी प्रकार का अहसास होता है, तो वह तुरंत जांच करा सकते हैं। जो लोगों अब तक टीका नहीं ले पाए हैं, उन्हें तत्काल टीका लेना चाहिए।

उन्होंने भंडरा प्रखंड के विभिन्न टीकाकरण केंद्र और जांच केंद्र का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को भी जरूरी निर्देश दिए हैं। डॉक्टर शभूनाथ चौधरी ने उनसे कहा है कि लोगों को टीकाकरण और जांच के लिए प्रेरित करें। सभी को मिलकर ही हमें इस बीमारी के प्रसार को रोकने में सफल होना है।

chat bot
आपका साथी