Lockdown 4.0: कहीं बाहर फंसे हैं, झारखंड लौटना चाहते हैं, तो दुबारा कराएं रजिस्‍ट्रेशन jharkhandpravasi.in

वैसे प्रवासी जो झारखंड वापस आना चाहते हैं वे झारखंड सहायता पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करें। पहले इस लिंक पर अपना पंजीकरण करवा लिया है वे दुबारा से इस पर खुद को पंजीकृत कर लें।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 28 May 2020 02:02 AM (IST) Updated:Thu, 28 May 2020 09:58 AM (IST)
Lockdown 4.0: कहीं बाहर फंसे हैं, झारखंड लौटना चाहते हैं, तो दुबारा कराएं रजिस्‍ट्रेशन jharkhandpravasi.in
Lockdown 4.0: कहीं बाहर फंसे हैं, झारखंड लौटना चाहते हैं, तो दुबारा कराएं रजिस्‍ट्रेशन jharkhandpravasi.in

रांची, जेएनएन। COVID-19 lockdown, jharkhandpravasi.in झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयास से अब तक लाखों प्रवासी झारखंडवासियों को वापस लाया जा चुका है। इसके अतिरिक्त और भी लोग होंगे जो झारखंड वापस आना चाहते हैं। वैसे लोग झारखंड सहायता पोर्टल के http://jharkhandpravasi.in  लिंक के फॉर्म पर पंजीकरण कर सकते हैं अथवा E-mail : labhelpline.jh@gmail.com पर अपना विवरण भेज सकते हैं।

वैसे लोग जो आज से पहले इस लिंक पर अपना पंजीकरण करवा लिया है वे दुबारा से इस पर खुद को पंजीकृत कर लें। सरकार आप तक पहुंचकर आपकी सहायता अवश्य करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कोरोना के वजह से उत्पन्न भयावह स्थिति में लोकहित के साथ-साथ मानवता की भावना को भी बना कर कार्य कर रही है। झारखंड में कोई भी व्यक्ति अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए मजबूरी में पैदल चलकर मीलों की यात्रा तय न करे इस हेतु उन्हें वाहन के माध्यम से राज्य में अथवा जो राज्य के बाहर जा रहे है उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की गयी है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि समाज के सक्षम वर्ग को खुद सामने आकर लोगों की मदद करना चाहिए। इससे एक ओर जरूरतमंदों की मदद हो सकेगी और मानवता की भावना को भी प्रबलता मिलेगी। उन्होंने झारखंड के प्रवासी मजदूर जो लॉक डाउन के वजह से मुंबई में फंसे हुए थे उनके घर वापसी में किए गए मदद के लिए एलुमनाई नेटवर्क ऑफ नेशनल  लॉ स्कूल,  बंगलोर (ANNLSB) के कार्य को सराहा है। नेशनल लॉ स्कूल बेंगलुरु के एलुमनाई ने मुंबई से कल हवाई जहाज के माध्यम से रांची आ रहे 180 प्रवासी मजदूरों को भेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मुंबई से चार्टर्ड विमान से आएंगे झारखंड के प्रवासी मजदूर, सुबह 8:30 बजे पहुंचेगा विमान

गुरुवार को झारखंड के प्रवासी मजदूर चार्टर्ड विमान से मुंबई से रांची आएंगे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि मुंबई से आने वाला चार्टर्ड विमान सुबह 8:30 बजे रांची पहुंचेगा। विमान में प्रवासी मजदूरों की संख्या क्या है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। इधर, बुधवार को इंडिगो के तीन व एयर एशिया के एक विमान से दिल्ली व हैदराबाद से कुल 616 यात्री रांची पहुंचे और 181 यात्री रांची से दिल्ली व हैदराबाद के लिए उड़ान भरे।

इंडिगो के विमान (6ई 421) से सुबह 9:48 बजे 205 यात्री दिल्ली से रांची पहुंचे और रांची-दिल्ली विमान (6ई 398) से 93 यात्री दिल्ली के लिए उड़ान भरे। दोपहर 2:59 बजे इंडिगो के विमान (6ई 981) से 93 यात्री हैदराबाद से रांची पहुंचे और रांची-हैदराबाद विमान (6ई 989) से अपराह्न 3:50 बजे 48 यात्री हैदराबाद के लिए उड़ान भरे। इसी प्रकार, एयर एशिया के विमान से शाम में 150 यात्री दिल्ली से रांची पहुंचे और रांची-दिल्ली विमान से मात्र 12 यात्री दिल्ली के लिए उड़ान भरे। इसके बाद शाम 7:21 बजे इंडिगो के दिल्ली-रांची विमान (6ई 535) से 168 यात्री रांची पहुंचे और रांची-दिल्ली विमान (6ई 6184) से रात 8:13 बजे 28 यात्री दिल्ली के लिए उड़ान भरे।

chat bot
आपका साथी