हटिया में दिखेगा ऋषिकेश का लक्ष्मण झूला

इस बार दुर्गा पूजा में हटिया के रेलवे स्टेशन के पंडाल को ऋषिकेश के लक्ष्मण की तर्ज पर बनाया जा रहा है। लगभग 10 लाख की लागत से पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल के कारीगर लगे हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 07:47 AM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 07:47 AM (IST)
हटिया में दिखेगा ऋषिकेश का लक्ष्मण झूला
हटिया में दिखेगा ऋषिकेश का लक्ष्मण झूला

जागरण संवाददाता, रांची : दुर्गा पूजा का उमंग राजधानी में दिखने लगी है। शहर में इसबार एक से बढ़कर एक पंडाल बनाए जा रहे हैं। हटिया स्टेशन दुर्गा पूजा समिति पिछले 54 वर्षो से पूजा का आयोजन करता आ रहा है। इस बार समिति द्वारा ऋषिकेश के लक्ष्मण झूले की थीम पर पंडाल का निर्माण होगा। पंडाल निर्माण को लेकर 17 सितंबर को हटिया स्टेशन के पास भूमि पूजन होगा। भक्तों को झूला से होते हुए मुख्य पंडाल में जाना होगा। जहां भक्त मां भगवती के दर्शन कर सकेंगे। सौ मीटर लंबे और 12 फीट की हाइट में ये झूला बनेगा। झूला से गुजरते हुए आगे मंदिर और गुफा मिलेगी जहां भक्तों को मां दर्शन देंगी। 18 सितंबर से रांची के 20 कारीगरों की टीम पंडाल निर्माण शुरु करेगी। 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस पंडाल की चौड़ाई 70 फीट व ऊंचाई 40 फीट होगी। दूधिया लाइट और कृत्रिम विद्युत सज्जा से झूला व पंडाल रोशन होगा। झूले के नीचे नदी की भी झलक दिखेगी।

भक्त करेंगे आलौकिक प्रतिमा के दर्शन

पंडाल में नौ फीट ऊंची मां की आलौकिक प्रतिमा के दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे। बंगाल के मूर्तिकार तरुण पाल 55 हजार की लागत से प्रतिमा निर्माण कर रहे हैं। पूजा प्रांगण में मेला का भी आयोजन होगा। बच्चों के लिए झूला लगाया जाएगा। लगभग एक दर्जन से ज्यादा खाने-पीने के स्टॉल होंगे। पूजा अर्चना हटिया के उमा शकर भट्टाचार्य करेंगे। सुरक्षा की दृष्टिकोण से आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 35 महिला व पुरुषों की टीम सुरक्षा का कमान संभालेंगे। अष्टमी के दिन महाभोग भंडारे का आयोजन किया जाएगा। नवमी के दिन बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम, दशमी के दिन जागरण की प्रस्तुति की जाएगी।

ये है समिति के सदस्य

संरक्षक रणविजय सिंह, चंचल सिंह, आरएन यादव, संजू चौबे, अखिलेश मिश्रा, अध्यक्ष नंदन यादव, सचिव इंदरजीत सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राम नारायण मेहता, अरुण बाउरी, कोषाध्यक्ष सोमनाथ बाउरी, उपाध्यक्ष रजनीश सिंह, संतोष यादव, काजल भट्टाचार्य, सनी सिंह, सहायक कोषाध्यक्ष सूलेंदर शर्मा, सहायक सचिव विशाल पाडेय, अरुण सिंह, गौतम रजक, राजू ठाकुर, गौतम बाउरी, चंदन यादव, रितेश, दीपक, भोला राम, राहुल गौड़, रवि यादव, रवि शर्मा, भोग विभाग बिजय शर्मा, सपन चटर्जी, सुनील कुमार, मुन्ना, ज्योति कुमार, महामंत्री बंटू, आकाश रजवार, पंकज, चंदन, रौशन, निशात वर्मा, सौम्या गायन, लाल किशन चौबे, साई, शिव, बिट्टू यादव, सूरज त्रिपाठी, अभिषेक, मंत्री प्रथम चौबे, आकाश शातनु, राहुल महतो, विशाल द्विवेदी आदि।

chat bot
आपका साथी