मांदर बजाकर थिरके सीएम, रोपा करम का पौधा

करम पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ढोल बजाकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया। साथ ही राज्य में 60 हजार करम वृक्ष लगाने की घोषणा की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 08:12 AM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 08:12 AM (IST)
मांदर बजाकर थिरके सीएम, रोपा करम का पौधा
मांदर बजाकर थिरके सीएम, रोपा करम का पौधा

राज्य ब्यूरो, रांची : पर्व और संस्कार से जुड़े दुर्लभ प्रजाति के 60 हजार करम पौधे पूरे राज्य में अभियान चलाकर लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को करमा पूजा के अवसर पर यह घोषणा की। उन्होंने लोगों का उत्साह देखकर मांदर बजाया और उसकी थाप पर खूब थिरके। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पिछले साल जमशेदपुर में करमा पूजा के मौके पर करम का वृक्ष लगाने की घोषणा की थी। इस दुर्लभ प्रजाति के वृक्ष को पूरे राज्य में अभियान चलाकर लगाया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सरना झंडे की पूजा की और करम का पौधा भी लगाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गीत, नृत्य, संगीत और प्रकृति पूजा झारखंड की पहचान है। करम, सरहुल, वटवृक्ष, पीपल, आवला, नीम व पलाश जैसे अनेक वृक्षों को पर्व और संस्कार से जोड़ा गया है। करम वृक्ष के महत्व को देखते हुए राज्य में 60 हजार करम पौधे का रोपण किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत आज हुई। कहा, करम पर्व से हमें अच्छा कर्म करने की सीख मिलती है। हमारे पूर्वजों ने हमें हरा-भरा झारखंड और सांस्कृतिक विरासत सौंपी है। हमारे आदिवासी भाई-बहनों ने पर्यावरण की रक्षा करने में सबसे बड़ा योगदान दिया है। हमारा कर्तव्य है कि हम आनेवाली पीढ़ी को हरा-भरा और खुशहाल झारखंड सौंपे। हमें अपनी संस्कृति बचाने के लिए जागरूकरहने की जरूरत है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र भी किया। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाव, गरीब, किसान, महिला और नौजवानों को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाई हैं। इसी कड़ी में महिलाओं को जहरीले धुएं से बचाने के लिए उज्ज्वला योजना के तहत नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। झारखंड सरकार गैस चूल्हा और पहली रिफिल फ्री दे रही है। अब तक राज्य में 23 लाख परिवारों को गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। दिसंबर तक कुल 34 लाख परिवारों को इसका लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिसंबर तक राज्य के 68 लाख परिवारों तक बिजली पहुंचा दी जाएगी। दो अक्टूबर तक रामगढ़ के घर-घर तक बिजली पहुंच जाएगी। 11 अक्टूबर तक बोकारो जिला भी पूरी तरह से विद्युतीकृत कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने आजादी के बाद पहली बार पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का काम किया है। किसानों को न्यूनतम दर के रूप में फसल की लागत का डेढ़ गुना मूल्य दिया जा रहा है। इस मौके पर राची के सासद रामटहल चौधरी, कांके विधायक जीतूचरण राम, पीसीसीएफ संजय कुमार, पाहन साधन उराव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

----------

पीएम की रैली में आने का दिया न्योता

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आगामी 23 सितंबर को ज्यादा से ज्यादा संख्या में राची स्थित प्रभात तारा मैदान पहुंचने की अपील की। कहा, इसी दिन प्रधानमंत्री झारखंड की धरती से दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत करेंगे। इसमें पूरे देश में 50 करोड़ लोगों का स्वास्थ्य बीमा होगा। राज्य के 68 लाख परिवारों में से 57 लाख परिवारों का स्वास्थ्य बीमा किया जाएगा। इससे गरीबों को बीमारी के इलाज के लिए किसी का मुंह नहीं देखना होगा। वे सम्मान के साथ अपने परिजनों का इलाज करा सकेंगे।

----

जल्द तेजी पकड़ेगा ¨रग रोड और रांची-जमशेदपुर पथ का काम

मुख्यमंत्री ने बताया कि रिंग रोड और राची-जमशेदपुर सड़क का काम जल्द तेजी पकड़ेगा। इसके लिए राज्य सरकार ने न्यायालय से दूसरे संवेदक से काम कराने को लेकर अनुमति मागी है। अनुमति मिलते ही काम तेजी से शुरू होगा। लोगों की माग को देखते हुए काके रिंग रोड ब्रिज से पिठोरिया चंदवे मुख्य पथ के कोल्हे कनादु तक पथ के निर्माण की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की। उन्होंने कहा कि इससे यह गाव रिंग रोड से जुड़ जाएगा।

----

chat bot
आपका साथी