झामुमो विधायकों ने किया बजट का बहिष्कार

झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायकों ने सोमवार को राज्य सरकार के बजट का बहिष्कार किया।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Tue, 24 Jan 2017 06:30 AM (IST) Updated:Tue, 24 Jan 2017 07:22 AM (IST)
झामुमो विधायकों ने किया बजट का बहिष्कार
झामुमो विधायकों ने किया बजट का बहिष्कार

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायकों ने सोमवार को राज्य सरकार के बजट का बहिष्कार किया। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जैसे ही बजट पर अपना अभिभाषण शुरू किया, नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन की अगुवाई में पार्टी के विधायक वेल में आ गए। बाद में वे एक साथ सदन से बाहर निकल गए। झामुमो विधायक सीएनटी एक्ट में संशोधन का विरोध कर रहे थे।
बजट अभिभाषण के दौरान भाजपा के अलावा कांग्रेस, झाविमो व अन्य छोटे दलों के विधायक सदन में रहे। इस दौरान सदन में पूरी तरह शांति बनी रही। दोनों पक्षों के विधायक मुख्यमंत्री के अभिभाषण को ध्यान से सुनते रहे। हालांकि झाविमो विधायक प्रदीप यादव व माले विधायक राजकुमार यादव ने बीच में टोकाटोकी भी की। मुख्यमंत्री ने इन्हें नजरअंदाज करते हुए अपना अभिभाषण जारी रखा। मुख्यमंत्री ने बिना रुके 55 पेज का भाषण पढ़ा। इस क्रम में बीच-बीच में वे रूमाल से चेहरे का पसीना पोछते रहे। उन्होंने इस बीच दो बार पानी भी पीया। मुख्यमंत्री ने बजट के अंत में शायरी भी पढ़ी।

chat bot
आपका साथी