नए संसद भवन में लगेगी जीतराम बेदिया की तस्वीर

अमर शहीद जीतराम बेदिया की 218वी जयंती पर ओरमाझी प्रखंड के पिस्का स्थित शहीद जीतराम बेदिया चौक में मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 31 Dec 2020 09:00 AM (IST) Updated:Thu, 31 Dec 2020 09:00 AM (IST)
नए संसद भवन में लगेगी जीतराम बेदिया की तस्वीर
नए संसद भवन में लगेगी जीतराम बेदिया की तस्वीर

चुटूपालू : अमर शहीद जीतराम बेदिया की 218वी जयंती पर ओरमाझी प्रखंड के पिस्का स्थित शहीद जीतराम बेदिया चौक में बेदिया विकास परिषद ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि राची के सासद संजय सेठ ने कहा कि अमर शहीद जीतराम बेदिया देश की धरोहर हैं। इनके गाव के साथ समाज के अंतिम पायदान पर रहे व्यक्ति तक विकास पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। 2022 में बनकर तैयार हो रहे नए संसद भवन में देश के सभी महापुरुषों के साथ शहीद जीतराम बेदिया की भी तस्वीर लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शहीद किसी एक गाव या प्रखंड के नहीं होते हैं। ये पूरे देश के होते हैं। बेदिया विकास परिषद द्वारा दिए गए माग पत्र को पूरा करने का वादा किया। इसके अलावा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि एक-दूसरे पर दोषारोपण करने से काम नहीं चलेगा। आज के समय में आदिवासी बच्चों में भी काफी हुनर है। उन्हे मंच देकर निखारने की जरूरत है। हमें अपनी धरोहर को संजोकर रखने की जरूरत है। कार्यक्रम को प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अभिनव स्वरूप, लक्ष्मीनारायण मुंडा, शंकर बेदिया, केंद्रीय अध्यक्ष रामफल बेदिया, बुधराम बेदिया, प्रमुख ओरमाझी रामधन बेदिया, मुखिया ईचादाग विनोद बेदिया मुखिया जयडीहा बिष्णु मुण्डा साहेब राम बेदिया गीता देवी आदि ने संबोधित किया। वहीं, बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। संचालन पंचित बेदिया, शंकर बेदिया व धन्यवाद ज्ञापन कामेश्वर बेदिया ने किया। कार्यक्रम में राजेश गुप्ता, प्रेमनाथ मुंडा, नरेश यादव, नीरज नायक, राजकिशोर साहू, दिनेश महतो आदि थे।

-----

अनगड़ा में भी मनाई गई जयंती

अनगड़ा: शहीद जीतराम बेदिया का 218वा जयंती समारोह बुधवार को बीसा स्थित जीतराम चौक में मनाया गया। महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली। साथ ही शहीद की आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर जीतराम बेदिया द्वारा दिए गए बलिदान को याद किया गया। नागपुरी कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि सासद संजय सेठ, विशिष्ट अतिथि विधायक राजेश कच्छप व अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, समाजसेवी बालेश्वर बेदिया, मुखिया मानेश्वर मुंडा, ग्रामप्रधान उमेश कुमार बड़ाईक, भाजपा नेत्री सुषमा देवी व आजसू नेता रौशनलाल मुंडा थे। अध्यक्षता महावीर बेदिया व संचालन अशोक बेदिया ने की। इस मौके पर जयराम बेदिया, रोहित बेदिया, शाहिल लोहरा, मनोज बेदिया, हरिया बेदिया, मानेश्वर मुंडा, सविता देवी, मंजोती देवी, दिलीप बेदिया, कमलाकात मुंडा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी