Ranchi Coronavirus Update: रिम्स में घटे पॉजिटिव केस, गंभीर रूप से संक्रमित 50 से भी कम मरीज हैं भर्ती

Jharkhand Ranchi Coronavirus Update News रिम्‍स के मेडिसिन के दो कोविड वार्ड 15 दिन से खाली पड़े हैं। संक्रमित मरीज का फ्लो कम हुआ है। इसके बावजूद समान्य वार्ड के रूप में इसका इस्तेमाल नहीं हो रहा है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 21 Nov 2020 03:43 PM (IST) Updated:Sat, 21 Nov 2020 03:45 PM (IST)
Ranchi Coronavirus Update: रिम्स में घटे पॉजिटिव केस, गंभीर रूप से संक्रमित 50 से भी कम मरीज हैं भर्ती
रिम्‍स में बगैर लक्षण वाले भी कुछ मरीज भर्ती हैं।

रांची, जासं। कोरोना वायरस से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। संक्रमण के मामले कम होते-होते अब अस्पताल में मरीज भी कम हो गए हैं। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में गंभीर मरीजों की संख्या घटकर 50 के आसपास पहुंच गई है। इसके अलावा बगैर लक्षण वाले भी कुछ मरीज भर्ती हैं। इधर, न्यू ट्रॉमा सेंटर में बने कोविड वार्ड के अलावा पेइंग वार्ड, सर्जरी व मेडिसिन के डी 1 और डी 2 वार्ड को भी कोविड वार्ड के रूप में तब्दील किया गया था। लेकिन मेडिसिन और सर्जरी का कोविड वार्ड पूरी तरह खाली पड़ा है।

दोनों वार्ड के कोविड यूनिट में मरीज नहीं होने के कारण ताला लटका पड़ा है। मेडिसिन के डॉ जेके मित्रा के वार्ड और डॉ विद्यापति के वार्ड को कोविड वार्ड में तब्दील किया गया था। अब संक्रमित मरीजों का फ्लो कम है। इसके बावजूद खाली पड़े कोविड वार्डों को सामान्य वार्ड के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। नतीजन इन दोनों डॉक्टरों के यूनिट में भर्ती होने वाले मरीजों को दूसरे चिकित्सक के यूनिट में भर्ती किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी