पलामू में 60 साल के वृद्ध की लाठी व चाकू से मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस Palamu News

Jharkhand Palamu News जिउतिया पर्व को लेकर मृतक के परिजन अपने घर पर खुशियां मना रहे थे। इसी क्रम में तीन लोग शराब के नशे में आपस में गाली गलौज व लड़ते हुए आए।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 12 Sep 2020 09:48 AM (IST) Updated:Sat, 12 Sep 2020 09:51 AM (IST)
पलामू में 60 साल के वृद्ध की लाठी व चाकू से मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस Palamu News
पलामू में 60 साल के वृद्ध की लाठी व चाकू से मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस Palamu News

पलामू, जासंं। पलामू जिला के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के साहद गांव के हरिजन टोला में 60 वर्षीय सदन भुईयां की शुक्रवार की रात अपराधियों ने लाठी और चाकू से मार कर हत्या कर दी है। इसके बाद फरार हो गए। घटनास्थल से अपराधियों की मोटरसाइकिल जेएच 01डीएच1903 को लेस्लीगंज थाना पुलिस ने बरामद किया है। मृतक के परिजन ने थाना पुलिस को दिए फर्द बयान में साहद गांव के धर्मपाल महतो के पुत्र गुड्डन उर्फ विकास मेहता के अलावा दो अन्य लोगों को आरोपित बनाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

लेस्लीगंज के एसडीपीओ अनूप बड़ाईक व थाना प्रभारी वीरेन मिंज ने बताया कि शुक्रवार की रात जिउतिया पर्व को लेकर मृतक के परिजन अपने घर पर ही खुशियां मना रहे थे। इसी क्रम में तीन लोग शराब के नशे में आपस में गाली गलौज व लड़ते हुए आए। उन लोग को लड़ते देख सदन भुुइंंया ने कहा कि आपस में कहे ला लड़त ह बाबू, जा घरे जा। इसी बात पर वे लोग उसे लाठी डंडा से मरने लगे। इसके बाद चेहरा व गला में चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी। इससे घटनास्थल पर ही सदन भुइंंया की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद लेस्लीगंज थाना पुलिस शनिवार की सुबह घटना स्थल पर पहुंची। यहां से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

chat bot
आपका साथी