Jharkhand Crime: नामकुम पुलिस ने केतारीबगान गोलीकांड मामले में की कार्रवाई, 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार

झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम पुलिस ने केतारीबगान के सुरेश्वर महादेव मंदिर के समीप जमीन विवाद में हुए गोलीकांड में 12 घंटे अंदर उदभेदन करते हुए दो शूटर सहित 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

By prince kumarEdited By: Publish:Sun, 19 Mar 2023 12:06 AM (IST) Updated:Sun, 19 Mar 2023 12:06 AM (IST)
Jharkhand Crime: नामकुम पुलिस ने केतारीबगान गोलीकांड मामले में की कार्रवाई, 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार
नामकुम पुलिस ने केतारीबगान गोलीकांड मामले में की कार्रवाई

जागरण संवाददाता,रांची/नामकुम। झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम पुलिस ने केतारीबगान के सुरेश्वर महादेव मंदिर के समीप जमीन विवाद में हुए गोलीकांड में 12 घंटे अंदर उदभेदन करते हुए दो शूटर सहित 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

क्या था पूरा मामला

पुलिस ने इस मामले में दो पिस्टल, छह गोली, 13 मोबाइल व दो मोटरसाकिल बरामद किया गया है। नामकुम थाना परिसर में एएसपी मूमल राजपूरोहित ने बताया कि उक्त जमीन करीब डेढ़ एकड़ भूमि कि भूमि पर दो पक्षों में विवाद कई वर्षो से मामला चल रहा था।

आदेश के बावजूद जमीन जारी रहा कार्य

इसी क्रम में जमीन पर अनुमंडल दंडाधिकारी सदर द्वारा धारा-144 के तहत किसी प्रकार का काम नहीं करने का आदेश जारी किया गया था, लेकिन उक्त जमीन पर रंजीत पाहन द्वारा कार्य किया जा रहा था। 16 मार्च को रंजीत पाहन व ग्रेस खलखो के बीच जमकर पत्थरबाजी के साथ कई राउंड गोली चली।

इस घटना में ग्रेस खलखो के दो लोगों गोली लगी। दोनों का इलाज रिम्स में चल रहा है। इस घटना के बाद दोनों पक्षों कि ओर से मामला दर्ज किया गया है। एएसपी ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपितों को देर रात में ही छापेमारी कर पकड़ लिया गया।

पकड़े गए शूटरों की पहचान

पकड़े गए शूटर हरमू किशोरगंज निवासी प्रवेश कुमार राम, इन्द्रपुरी रोड नंबर एक निवासी सुरज साहु उर्फ गोलू के पास से फायरिंग में प्रयुक्त पिस्टल व गोली बरामद किया गया। अन्य आरोपितों में हेसल पिस्का के सुनील मुण्डा (22), रातू रोड देवी मंडल रोड के विनोद कुमार राम उर्फ (25) कारू, मधुकम के शुभम कुमार (26)।

गाड़ीखाना के मनीष उर्फ मोनु कुमार गिरी (23), मधुकम के विजय टोप्पो (7), हेसल देवी मंडप रोड़ के रोहन सिंह (25), लालपुर के समीर बा (22), कोलेबिरा नवाटोली के आलोक कुल्लू (29), बाआईटी मेसरा रूदिया बस्ती के प्रकाश कुमार (26) व हरमू रोड़ शिवगंज के रवि सिन्हा उर्फ रौशन (27) शामिल है।

एएसपी ने बताया कि आरोपितों को पकड़ने में नामकुम थानेदार सुनील तिवारी, ओपी प्रभारी सुखदेव कुमार साहा, एसआई रवि केशरी, मनोज कुमार, शिव नारायण तिवारी व चंद्रनाथ उरांव, अजमत अंसारी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी