IPL 2019 : महेंद्र सिंह धौनी के साथ झारखंड के इशान, आरोन और नदीम पर टिकीं नजरें

IPL 2019. आइपीएल-12 में झारखंड के आठ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। सौरभ इशांक मोनू अनुकूल को इस आइपीएल में मौके का इंतजार है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 25 Mar 2019 08:08 AM (IST) Updated:Mon, 25 Mar 2019 08:08 AM (IST)
IPL 2019 : महेंद्र सिंह धौनी के साथ झारखंड के इशान, आरोन और नदीम पर टिकीं नजरें
IPL 2019 : महेंद्र सिंह धौनी के साथ झारखंड के इशान, आरोन और नदीम पर टिकीं नजरें

रांची, [संजीव रंजन]। इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) 12 में इस बार महेंद्र सिंह धौनी के साथ उनके ही नक्शे कदम पर चल विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन व बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज शाहबाज नदीम व तेज गेंदबाज वरुण आरोन के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी। विश्व के सबसे चर्चित क्रिकेट लीग में इस बार झारखंड के कुल आठ खिलाड़ी खेलते नजर आ सकते हैं।

महेंद्र सिंह धौनी को चेन्नई सुपरकिंग्स ने रिटेन रखा है जबकि इशान किशन अपने बेस प्राइज से बीस गुणा ज्यादा कीमत पर मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं। वरुण आरोन राजस्थान रायल्स व शाहबाज नदीम सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते नजर आएंगे। इनके अलावा सौरभ तिवारी, अनुकुल राय, मौनू सिंह, इशांक जग्गी की बोली नहीं लगी लेकिन ये सब पिछले सत्र में खेलने वाले टीमों के साथ जुड़े रहेंगे। इन खिलाडिय़ों को मैच में मौका मिलेगा या नहीं इस पर टीम प्रबंधन ही अंतिम निर्णय लेगा, क्योंकि टीम प्रबंधन लीग में खरीदे गए खिलाडिय़ों पर ही भरोसा दिखाती आई है।

उम्र के साथ खेल में ज्यादा बेहतर होते जा रहे धौनी अभी तक सभी संस्करणों में खेले हैं। इस लीग में उनका प्रदर्शन असाधारण रहा है। अब तक 175 मैचों में धौनी ने 4016 रन बनाए हैं। पिछले साल माही ने 16 मैचों में 455 रन ठोंक टीम को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस साल भी चेन्नई को अपने कप्तान से कुछ ऐसी ही उम्मीद होगी।

इशान किशन : आइपीएल में इशान किशन ने अपने चमकदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। इस बार मुंबई इंडियंस ने छह करोड़ 20 लाख में उन्हें अपने साथ जोड़ा है। इशान पिछले तीन सत्र से आइपीएल खेल रहे हैं। लीग में इशान ने अब तक 30 मैचों में 594 रन बनाए हैं। पिछले सत्र में इशान ने 14 मैचों में 275 रन ठोके थे।

मोनू कुमार : झारखंड रणजी टीम के तेज गेंदबाज पिछले साल भी चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ जुड़े थे लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इस बार भी वे टीम के साथ जुड़े हैं। मध्यम तेज गेंदबाज नेट प्रैक्टिस के गेंदबाज बने हुए हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस बार कप्तान धौनी मौका देंगे।

वरुण आरोन : झारखंड का यह तेज गेंदबाज अपनी चोट के कारण परेशान रहा है। चोट के कारण पिछले सत्र आइपीएल से दूर रहे वरुण इस बार पूरी तरह फिट हैं और राजस्थान रॉयल्स के लिए दमदार प्रदर्शन करने को तैयार हैं। राजस्थान ने उन्हें दो करोड़ चालीस लाख में अपने साथ जोड़ा है। वरुण ने अब तक खेले 40 मैचों में 38 विकेट लिए हैं।

शाहबाज नदीम : इस बार सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे हैं। हैदराबाद ने उन्हें दो करोड़ बीस लाख में अपने साथ जोड़ा है। नदीम ने अब तक 61 आइपीएल मैच खेले हैं और 40 विकेट झटके हैं। इनके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ इशांक जग्गी जुड़े हुए हैं। अनुकूल मुंबई इंडियंस से जुड़े हुए हैं। 

chat bot
आपका साथी