Jharkhand Coronavirus News Update: झारखंड में आज मिले 318 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus News Update मंगलवार को रांची के 127 मरीज सहित पूरे झारखंड में 318 कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की पहचान हुई। इससे काफी अधिक कुल 506 मरीज आज कोरोना महामारी को हराकर स्वस्थ भी हुए जिन्‍हें अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 09:35 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 09:35 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus News Update: झारखंड में आज मिले 318 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
राज्य में पिछले 24 घंटे में 506 कोरोना मरीज वायरस को हराते हुए संक्रमणमुक्त हुए।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड में अब कोरोना के कम मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को रांची के 127 मरीज सहित पूरे राज्य में 318 कोरोना संक्रमित की पहचान हुई। इससे काफी अधिक कुल 506 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए। वहीं, बोकारो, धनबाद, रांची तथा पूर्वी सिंहभूम के एक-एक कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत इलाज के दौरान अलग-अलग अस्‍पतालों में हो गई।

24 घंटे में ठीक हुए 506 कोरोना मरीज, 5,454 ही अब भी पॉजिटिव

राज्य में पिछले 24 घंटे में 506 कोरोना मरीज वायरस को हराते हुए संक्रमणमुक्त हुए। इससे राज्य में स्वस्थ होनेवाले मरीजों की संख्या अब 93,874 हो गई है। यहां अब 5,454 मरीज ही अब भी पॉजिटिव हैं। मंगलवार को पूरे राज्य में 318 कोरोना संक्रमित की पहचान हुई। मंगलवार को सबसे अधिक 127 नए संक्रमित रांची में मिले हैं।

मंगलवार को मिले 318 नए संक्रमित, रांची में 127 सबसे अधिक 

इनके अलावा बोकारो में 28, देवघर में 18, धनबाद में 17, दुमका में एक, पूर्वी सिंहभूम में 43, गढ़वा में छह, गिरिडीह में दो, गोड्डा में एक, गुमला में नौ, जामताड़ा में तीन, कोडरमा में चार, लातेहार में चार, लोहरदगा में तीन, पाकुड़ में 21, पलामू में छह, रामगढ़ में आठ, साहिबगंज में एक, सरायकेला खरसावां में दो, सिमडेगा में एक तथा पश्चिमी सिंहभूम में 13 नए संक्रमित मिले।

बोकारो, धनबाद, रांची, पूर्वी सिंहभूम के एक-एक मरीज की मौत

वहीं, बोकारो में 29, देवघर में 14, धनबाद में 42, दुमका में 12, पूर्वी सिंहभूम में 31, गढ़वा में 15, गिरिडीह में दो, गोड्डा में दो, गुमला में 15, हजारीबाग में 28, जामताड़ा में 17, खूंटी में 11, कोडरमा में दो, लातेहार में 13, पाकुड़ में एक, पलामू में 12, रामगढ़ में 40, रांची में 179, सरायकेला खरसावां में 14 तथा पश्चिमी सिंहभूम में 27 मरीज स्वस्थ भी हुए। इधर, बोकारो, धनबाद, रांची तथा पूर्वी सिंहभूम के एक-एक मरीजों की मौत इलाज के दौरान हो गई।

झारखंड में कोरोना के कुल मामले बढ़कर हुए एक लाख 224

बता दें कि राज्य में कोरोना के मामले बढ़कर अब 1,00,224 हो गए हैं। हालांकि कोरोना का संक्रमण कम होने से अब 160 दिनों में कोरोना के मामले दोगुने हो रहे हैं। वहीं, सात दिनों में औसत वृद्धि दर भी घटकर 0.41 फीसद हो गई है। देश में यह दर 0.59 फीसद है, जबकि कोराेना का संक्रमण 119 दिनों में दोगुना हो रहा है। राज्य में अबतक 896 कोरोना मरीजों की जान गई है। हालांकि इनमें से अधिसंख्य या तो वृद्ध थे या अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।

chat bot
आपका साथी