झारखंड को मिल रही सकारात्मक पहचान : सीएम

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि उनकी सरकार सबका साथ-सबका विकास के सिद्धांत पर चल रह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Aug 2017 03:00 AM (IST) Updated:Sun, 13 Aug 2017 03:00 AM (IST)
झारखंड को मिल रही सकारात्मक पहचान : सीएम
झारखंड को मिल रही सकारात्मक पहचान : सीएम

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि उनकी सरकार सबका साथ-सबका विकास के सिद्धांत पर चल रही है। पारदर्शी शासन, जवाबदेह और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन इसका मूलमंत्र है। वह शनिवार को विधानसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सरकार के एक हजार दिन पूरे होने का जिक्र करते हुए कहा, झारखंड अब विकास की ओर तेजी से अग्रसर है। देश भर में विकास वृद्धि दर में झारखंड दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। पहले यह राज्य नकारात्मक कारणों से अधिक चर्चा में रहता था। अब इसे सकारात्मक पहचान मिल रही है।

उन्होंने कहा, सत्ता सेवा के लिए और विरोध सुधार के लिए होना चाहिए। वे सिद्धात की राजनीति कर रहे हैं, सुविधा की नहीं। कहा, जनप्रतिनिधियों का एक ही उद्देश्य है, जनता की आशा, आकाक्षा और वेदना को ध्यान में रखते हुए उनकी सेवा करना। उनके अनुसार, विकास की किरण समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर लोग तक पहुंचे तभी वास्तविक विकास माना जाएगा। यह प्रयास सभी विधायकों का होना चाहिए।

इधर, स्पीकर डा. दिनेश उरांव ने इस सत्र में विधायकों की शालीनता व उनके संयम और धैर्य के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा, सत्र का दो दिन हंगामा और व्यवधान के बीच चला गया, लेकिन शेष दिन शांति और व्यवस्था रही। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष सहित सभी दलों के विधायकों के सहयोग मिलने की बात कही।

---------------

सत्र में आए 467 सवाल :

स्पीकर ने बताया कि मानसून सत्र में कुल 467 सवाल स्वीकृत किए गए। इनमें 84 अल्पसूचित, 269 तारांकित एवं 114 प्रश्न अतारांकित रूप में स्वीकृत हुए। स्वीकृत सवालों में कुल नौ अल्पसूचित तथा 15 तारांकित सवालों का सदन में मौखिक उत्तर हुआ। कुल 355 प्रश्नों के लिखित उत्तर संबंधित विभागों से प्राप्त हुए। कुल 124 सवालों के उत्तर लंबित हैं। इस सत्र में कुल 33 निवेदन, 75 शून्यकाल तथा 35 गैर सरकारी संकल्प प्राप्त हुए। इसमें एक विनियोग विधेयक सहित कुल नौ विधेयक रखे गए। इनमें से आठ पारित हुए जबकि एक प्रवर समिति को भेजा गया।

---

chat bot
आपका साथी