शोक प्रकाश, सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि

रांची : मानसून सत्र के पहले दिन शोक प्रकाश की औपचारिकताएं पूरी की गई। स्पीकर दिनेश उरांव ने

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Aug 2017 03:01 AM (IST) Updated:Wed, 09 Aug 2017 03:01 AM (IST)
शोक प्रकाश, सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि
शोक प्रकाश, सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि

रांची : मानसून सत्र के पहले दिन शोक प्रकाश की औपचारिकताएं पूरी की गई। स्पीकर दिनेश उरांव ने सदन को बताया कि पिछले सत्र से अबतक की अवधि में कई जानीमानी हस्तियों का निधन हुआ। इसमें संतोष मोहन देव, एन धर्म सिंह, विनोद खन्ना, पी गोवर्धन रेड्डी, बद्री नारायण लाल, अनिल माधव दवे, प्रोफेसर यशपाल, पीएन भगवती, लीला सेठ और केपीएस गिल प्रमुख हैं। स्पीकर के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास, चंद्रप्रकाश चौधरी, आलमगीर आलम, भानु प्रताप शाही, गीता कोड़ा और राजकुमार यादव ने अपनी भावनाएं व्यक्त की। नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में गिरिडीह में मुठभेड़ में मारे गए मोतीलाल बास्की और आत्महत्या करने वाले किसानों को भी श्रद्धांजलि दी। कार्यवाही समाप्त होने के बाद विपक्षी लॉबी में झामुमो के पूर्व अध्यक्ष निर्मल महतो को श्रद्धांजलि दी गई।

chat bot
आपका साथी