रांची के डोरंडा में रिसालदार बाबा के उर्स के मौके पर जलसा का आयोजन

जागरण संवाददाता राची राजधानी रांची के डोरंडा स्थित रिसालदार बाबा दरगाह परिसर में रविवार को उ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Nov 2020 02:13 PM (IST) Updated:Sun, 08 Nov 2020 02:13 PM (IST)
रांची के डोरंडा में रिसालदार बाबा के उर्स के मौके पर जलसा का आयोजन
रांची के डोरंडा में रिसालदार बाबा के उर्स के मौके पर जलसा का आयोजन

जागरण संवाददाता, राची : राजधानी रांची के डोरंडा स्थित रिसालदार बाबा दरगाह परिसर में रविवार को उर्स का आयोजन किया गया। इस मौके पर उर्स कमेटी के महासचिव मोहम्मद फारुख के घर पर भव्य जलसा का आयोजन किया गया है। यह जलसा शाम चार बजे तक चलेगा। जलसे के बाद मजार पर चादर पोशी की जाएगी। महासचिव मोहम्मद फारुख के घर से ही मजार तक चादर जुलूस निकाला जाएगा। रात को एशा की नमाज के बाद मजार शरीफ दरगाह परिसर में मुशायरा का आयोजन होगा। इस मुशायरे में हबीबुल्लाह फैजी, दिलकाश राचवी, अहमद रजा राचवी, अब्दुल मुबीन और मजहर फैजी अपने कलाम पेश करेंगे। एनाउंसर हसन रजा और जाकिर उल्ला मक्की बरेलवी भी इस मुशायरे में शामिल होंगे। नौ नवंबर को जोहर के बाद कुल शरीफ होगा और रात को दरगाह परिसर में खानकाही कव्वाली होगी। मालूम हो कि हर वर्ष रिसालदार बाबा का उर्स आयोजित होता है। इसमें दूर दूर से लोग शामिल होने के लिए आते हैं। बड़ी संख्या में कलाम पेश करने शायर भी आते हैं। उर्स को लेकर दरगाह को काफी सजाया गया है। यहां लोगों का उत्साह देखते बन रहा है। मन्नत पूरी होने के बाद यहां चादर पोशी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। शाम में चहल-पहल और बढ़ जाएगी। आसपास के इलाकों से आए लोग मजार पर इबादत भी कर रहे हैं। हर कोई बाबा की देहरी पर सिजदा कर खुद की और समाज की सलामती के लिए दुआ कर रहा है। बताया जाता है कि यहां आने वाले हर व्यक्ति की दुआ कुबूल होती है। यह मजार काफी पुराना है।

chat bot
आपका साथी