Jharkhand Coronavirus News: रांची में 4 चीनी नागरिकों को किया क्वारंटाइन, कोरोना संक्रमण का शक

Jharkhand Coronavirus News चीन के चार नागरिक लालपुर स्थित एक अपार्टमेंट में चार सालों से रह रहे हैं। ये कुछ महीने ही पहले चीन से वापस लौटे थे। ये होम क्वारंटाइन में रहेेंगे।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 05 Apr 2020 11:15 AM (IST) Updated:Sun, 05 Apr 2020 04:54 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: रांची में 4 चीनी नागरिकों को किया क्वारंटाइन, कोरोना संक्रमण का शक
Jharkhand Coronavirus News: रांची में 4 चीनी नागरिकों को किया क्वारंटाइन, कोरोना संक्रमण का शक

रांची, जासं। Jharkhand Coronavirus News चीन के चार नागरिकों के लालपुर स्थित एक अपार्टमेंट में रहने की सूचना पुलिस-प्रशासन को दी गई। सूचना मिलने पर लालपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह पुलिस मेडिकल टीम के साथ अपार्टमेंट पहुंचे। चारों नागरिकों को रेस्क्यू कर उनका प्रारंभिक मेडिकल टेस्ट करवाया गया। हालांकि उनमें कोरोना वायरस से संबंधित कोई लक्षण नहीं मिले।

रांची स्थित मोबाइल कंपनी में करते हैं काम

चाइनिज नागरिकों ने बताया कि वे रांची में पिछले चार सालों से रह रहे हैं। चार माह पहले वे चीन गए थे। वहां से लौटकर रांची में ही रह रहे हैं। यहां ये चारों मोबाइल कंपनी में काम करते हैं। उनकी स्थिति का जायजा लेने के बाद पुलिस-प्रशासन ने उन्हें होम क्वारंटाइन रहने का निर्देश दिया है। ये अगले कुछ दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहेंगे।

पासपोर्ट तथा वीजा की चल रही जांच

चाइनीज व्यक्ति के यहां होने की सूचना बाजार समिति के एक दुकानदार से मिली। यहां के स्थानीय व्यक्ति की मदद से वह 80 पैकेट मैगी, आठ कार्टून पानी, चार लीटर तेल व दस पैकेट टीसू पेपर का आर्डर दिया था। इसके लिए वह दस गुणा पेमेंट तक करने को तैयार थे। इतने बड़े आर्डर के बाद दुकानदार को आर्डर पर संदेह हुआ। इसके बाद दुकानदार ने इसकी सूचना एसडीओ लोकेश कुमार को दी।एसडीओ लोकेश मिश्रा ने बताया उन्हें लालपुर के एक अपार्टमेंट में चार चाइनीज के रहने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान चारों ने स्वीकार किया कि वे सालों से यहां रह रहे हैं। उनके पासपोर्ट तथा वीजा की भी जांच की जा रही है। स्वास्थ्य तथा वीजा की भी जांच की जा रही है। इसके आधार पर ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। 

सोशल डिस्टेंश मेंटन कराने को प्रशासन सख्त

झारखंड में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या अब तक तीन हो चुकी है। सरकार और प्रशासन की ओर से संक्रमण के फैलाव को रोकने के तमाम प्रयास किये जा रहे हैं। इस दौरान पूरे प्रदेश में सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराने की कोशिश की जा रही है। संवेदनशील इलाकों में सघन जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। हालांकि कई जगहों पर लोग अभी शारीरिक दूरी का पालन करते नहीं दिख रहे हैं।

chat bot
आपका साथी