छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, जरूरत पड़ने पर एनडीआरएफ करेगी मदद

राजधानी में छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। छठव्रतियों की सुविधा के लिए घाटों पर बैरिकेडिंग की गई है। एनडीआरएफ की टीम घाटों पर तैनात रहेगी। वहीं शहर में मोटरसाइकिल दस्ता भी गश्त पर रहेगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 05:40 AM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 05:40 AM (IST)
छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, जरूरत पड़ने पर एनडीआरएफ करेगी मदद
छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, जरूरत पड़ने पर एनडीआरएफ करेगी मदद

जागरण संवाददाता, रांची : राजधानी में छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। छठव्रतियों को घाटों तक पहुंचने और अ‌र्घ्य देने में कोई असुविधा में हो इसका पूरा ख्याल रखा गया है। जहां खतरनाक घाटों को चिह्नित कर बैरिकेडिंग की गई है वहीं घाटों तक पहुंचने वाले रास्ते पर भी लाइटिंग सहित साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था हुई है। आने-जाने में छठव्रतियों को कोई परेशानी नहीं हो इसलिए ट्रैफिक रूट में भी बदलाव किया गया है।

मंगलवार को पहले अ‌र्घ्य को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो गईं हैं। घाटों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। राजधानी में स्थित विभिन्न छठ घाट और डैमों पर पांच दर्जन दंडाधिकारी व 1000 के करीब पुलिस बल लगाए गए हैं।

संवेदनशील घाटों पर रहेंगे नागरिक सुरक्षा बल के लोग : छह तालाबों के लिए क्यूआरटी बनाया गया है, जहा पाच दंडाधिकारी व छह पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। राजधानी को चार जोन में बाटकर जोनल मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों की विशेष प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रत्येक जोन में कई थाना क्षेत्रों को शामिल किया गया है। रांची जिला में गठित सौ नागरिक सुरक्षा बल को अतिसंवेदनशील घाटों तथा कांके डैम, धुर्वा डैम, बड़ा तालाब, चडरी तालाब में प्रतिनियुक्त किया गया है।

लाइटिंग और सफाई की समुचित व्यवस्था : छठ के दौरान यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिया गया है। छठ घाट तक जाने के लिए लाइटिंग और सफाई की समुचित व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया है। जो गहरे तालाब और डैम हैं, वहां नाव की व्यवस्था व एनडीआरएफ की तैनाती की जाएगी। 60 छठ तालाबों व घाटों के लिए 34 स्टैटिक दंडाधिकारी व 60 पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

मोटरसाइकिल दस्ता रहेगा गश्त पर : स्टैटिक दंडाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जोनल दंडाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रतिनियुक्त स्थल के चारों ओर नजर बनाए रखें। छठ पूजा के दौरान श्रद्धालु विभिन्न मार्गो से होकर छठ घाटों तक पहुंचते हैं। ऐसे में किसी भी मार्ग पर कोई अप्रिय घटना न घटे, इसके लिए जिला प्रशासन ने 15 मार्गो को संवेदनशील मार्ग के रूप में चिह्नित किया गया है, जहां 15 पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। साथ ही मोटरसाइकिल दस्ता द्वारा गश्ती की जाएगी।

घाटों पर रहेगी मेडिकल टीम : सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से छठ घाटों के लिए मेडिकल टीम की तैनाती की गई है। वहीं, अस्पतालों के इमरजेंसी वार्ड में सतर्कता बढ़ा दी गई है। रिम्स में भी डॉक्टर अलर्ट पर रहेंगे।

chat bot
आपका साथी