Jharkhand Weather Update: पलामू में पहाड़ों पर बिछी बर्फ की चादर, खूब पड़े ओले VIDEO

Jharkhand Weather Update पलामू में सड़काें मैदान और पहाड़ों पर बर्फ की चादर सी बिछी दिख रही है। बारिश के बीच सुबह से ही यहां लोग यह नजारा देखने को बा‍हर निकल रहे हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 25 Feb 2020 08:56 AM (IST) Updated:Tue, 25 Feb 2020 08:50 PM (IST)
Jharkhand Weather Update: पलामू में पहाड़ों पर बिछी बर्फ की चादर, खूब पड़े ओले VIDEO
Jharkhand Weather Update: पलामू में पहाड़ों पर बिछी बर्फ की चादर, खूब पड़े ओले VIDEO

रांची, जेएनएन। सुखाड़ के लिए बदनाम झारखंड के पलामू का नजारा मंगलवार की सुबह एकदम बदला हुआ था। चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछी थी। जहां तक नजर जाए वहां बस सफेदी ही सफेदी। कोयल नदी के तट पर दूर तक जहां देखो वहां ओले पसरे थे। युवाओं व बच्चों ने इस मौसम का खूब लुत्फ लिया। खेले, जमकर सेल्फी ली। कई बुजुर्गों ने कहा कि हमने आज तक पलामू में ऐसा मौसम नहीं देखा। कोयल की रेत उड़ते तो देखी है लेकिन उस पर बर्फ की सफेद चादर पहली बार देखी है।

सुखाड़ के लिए बदनाम पलामू में बिछी बर्फ की चादर, कश्मीर सा नजारा

मंगलवार को तड़के पलामू का मौसम सामान्य ही था। लेकिन कुछ देर बाद 7:45 बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। ठंडी हवा के साथ ओलावृष्टि होने लगी। अंधेरा छा गया। देखते हुए देखते हुए पूरा क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर में ढंक गया। बारिश रुकते ही बच्चों के साथ युवक कोयल नदी की ओर निकल गए। सबके मुंह से बस एक ही बात निकल रही थी कि वाह, आज तो बिना गए कश्मीर की सैर कर ली। गौरतलब है कि पलामू सुखाड़ के लिए जाना जाता है। गर्मी की शुरुआत होते ही यहां की प्रमुख नदी कोयल सूख जाती है। वहां रेत उडऩे लगती है। पानी के लिए हाहाकार मचता है। किसानों को खेतों के लिए पानी नहीं मिलता। ऐसे पलामू में बर्फ की चादर बिछने से सभी हैरत में पड़ गए।

कोयल नदी के किनारे पर युवाओं, बच्चों ने की जमकर मस्ती

झारखंड के पहाड़ों पर बर्फ की चादर बिछ गई है। जिधर देखो उधर की सतह सफेद नजर आ रही है। पलामू में खेत-खलिहान से लेकर पहाड़ों पर छह इंच तक बर्फ जमी दिखी। यहां सुबह में जमकर ओले पड़े। दिन में जोरदार बारिश के बीच घुप्‍प अंधेरा छा गया। लातेहार जिले में दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट लिया। तेज गरज के साथ कई स्थानों पर 15 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। हेरहंज समेत कुछ ग्रामीण इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। किसानों ने बताया कि ओलावृष्टि के कारण गेहूं, चना और मटर समेत कई फसलों को नुकसान हुआ है। जामताड़ा में बारिश व बर्फबारी अबतक नहीं हुई है। आधे घंटे से आसमान को बादल ढके हुए है। हवा तेज चल रही है। बारिश हो सकती है।

सिमडेगा में हल्की बारिश हुई है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। बोकारो में  सुबह से आसमान में बादल था, 15 मिनट पूर्व जोरदार बारिश प्रारंभ हुई है। वर्तमान में बारिश हो रही है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी सूचना है। बारिश से रबी फसलों को नुकसान हो सकता है। कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि वर्तमान समय की बारिश से फसलों को नुकसान होगा।हजारीबाग में शाम 4 बजे भारी बारिश हुई है। केरेडारी बरकट्ठा में ओलावृष्टि हुई है। फसलों को काफी नुकसान हुआ है।

झारखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। पलामू में इतने ओले पड़े की हर तरफ बर्फ की सफेद चादर सी बिछ गई। पहाड़ों पर बर्फबारी का नजारा देखने कई लोग बारिश में भी घरों से निकल पड़े। pic.twitter.com/fgVoPn1v9k— Alok Kumar Shahi (@alokshahi5) February 25, 2020

बेरमो के गोमिया प्रखंड में बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई है । क्षेत्र में सब्जी की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। फसलों के नुकसान का जायजा लेने के लिए कृषि पदाधिकारी ने सभी प्रखंड के बीटीएम को निर्देश दिया है। दुमका में अभी तक ओलावृष्टि नहीं हुई है। आकाश में बादल छाए हुए हैं। बारिश की संभावना है। सरायकेला में हल्की-फुल्की बारिश हुई है ओलावृष्टि नहीं हुई है। देवघर में एक घंटे तक मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। इससे गेंहू, चना, व मटर आदि फसलों को नुकसान हुआ।

कोडरमा में सुबह व शाम आधे-आधे घंटे की हल्की बारिश बारिश हुई है। लेकिन ओलावृष्टि की सूचना जिले में कहीं से भी नहीं है। बारिश से फसलों को विशेष नुकसान नहीं है। रांची में बारिश से फसलों को किसी भी तरह का नुक़सान नहीं हुआ है।  कुछ फसलों को फायदा पहुंचा है। जिन फसलों में अब तक फूल नहीं खिला था। उन्हें लाभ हुआ है। फूल खिलने की स्थिति में फसलों पर नुकसान जरूर हो सकता है। अब तक ऐसी कोई  सूचना नहीं है। यह जानकारी रांची के जिला कृषि पदाधिकारी अशोक सिन्हा ने दी।

झारखंड में एक बार फिर मौसम ने पलटी मार दिया है। बारिश के बीच ठंड और कनकनी भी लौट आई है। पलामू में खूब ओले पड़े, यहां पहाड़ों पर बर्फबारी सा नजारा दिखा। जिला मुख्यालय मेदनीनगर समेत चैनपुर ,सतबरवा  लेस्लीगंज ,पाटन आदि प्रखंडों में मंगलवार दिन के करीब 7:45 बजे अचानक छाए बादल से आधी रात का नजारा हो गया ।इसके बाद जबरदस्त बारिश शुरू हो गई । साथ में ओलावृष्टि भी हुई । इससे शहर व ग्रामीण क्षेत्र का पूरा जीवन ठहर सा गया है। समाचार लिखे जाने तक झमाझम बारिश हो रही है । अंधेरा छाया हुआ है।

राजधानी रांची समेत प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार सुबह से तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हो रही है। सुबह के समय 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ आसमान पूरी तरह से बादलों से ढंक गया और कुछ क्षण बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम केंद्र, रांची के मुताबिक बुधवार को भी यथावत स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ पलामू समेत कुछ जिलों में भारी बारिश की उम्मीद जताई गई है। झारखंड के इन जिलों के लिए एलो वार्निंग जारी किया गया है।

पलामू में हुए भारी ओलावृष्टि को देखते हुए उपायुक्त डॉ शान्तनु कुमार अग्रहरि ने मंगलवार को  चैनपुर प्रखंड के सेमरा पंचायत पहुच कर स्थिति का जायजा लिया। ओलावृष्टि से हुए नुकसान को देखते हुए उपायुक्त ने चैनपुर के अंचलाधिकारी को त्वरित करवाई करते हुए कच्चे मकानों के छति तथा खेतों में हुए नुकसान का रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया। पंचायत भवन खोलकर पशुओं के लिए तत्काल चारा का व्यवस्था करने का भी निर्देश उपायुक्त ने अंचलाधिकारी को दिया।

इधर राजधानी रांची समेत सूबे के कई शहरों में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं। सड़कों पर आम दिनों के मुकाबले बेहद कम संख्‍या में लोग देखे जा रहे हैं। बाजारों में भी भीड़-भाड़ कुछ कम दिख रही है। मौसम विभाग, रांची के मुताबिक अभी साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से बारिश हो रही है।

अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ एसटी कोटाल ने बताया कि उत्‍तर पूर्वी झारखंड, दक्षिणी झारखंड और मध्‍य झारखंड के कई जिलों में मंगलवार को दिनभर बारिश की संभावना है। कुछेक इलाकों में गरज के साथ छीटें पड़ेंगे।

पलामू में हुए भारी ओलावृष्टि को देखते हुए उपायुक्त डॉ शान्तनु कुमार अग्रहरि ने मंगलवार को  चैनपुर प्रखंड के सेमरा पंचायत पहुच कर स्थिति का जायजा लिया।

chat bot
आपका साथी