मोरहाबादी मैदान में राज्य स्थापना दिवस पर हर-हर मैदान फतेह

मोरहाबादी मैदान में शुक्रवार की रात हिदी फिल्मों के सुपरहिट गायक सुखविंदर सिंह ने समा बांध दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 03:15 AM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 03:15 AM (IST)
मोरहाबादी मैदान में राज्य स्थापना दिवस पर हर-हर मैदान फतेह
मोरहाबादी मैदान में राज्य स्थापना दिवस पर हर-हर मैदान फतेह

जागरण संवाददाता रांची: मोरहाबादी मैदान में शुक्रवार की रात हिदी फिल्मों के सुपरहिट गायक सुखविंदर सिंह के नाम रहा। राज्य स्थापना दिवस पर सुखविंदर और उनके साथियों ने बता दिया कि 19 साल का होने का क्या मतलब होता है। स्टेज पर आते ही सबसे पहले उन्होंने भगवान बिरसा को नमन किया। इसके बाद कहा कि मेरा हर गाना उन्हें समर्पित है। राज्यपाल, मुख्य सचिव समेत कई अधिकारियों की मौजूदगी में सुखविंदर सिंह ने हर हर मैदान फतेह का तराना छेड़ा तो रांची का रोमांच बढ़ गया। हजारों दर्शकों की मौजूदगी में तालियां और म्यूजिक दोनो इतना तेज हुआ कि आवाज मैदान की सरहद पार कर गई। इसके अलावा चल छइया छइया, जय हो जय हो..बीड़ी जलाइएल, हौले हौले हो जाएगा प्यार..जैसे गीतों से भी माहौैल गर्म होता रहा।

एक से बढ़कर एक नग्मे पेश करते हुए सुखविंदर का जोश भी परवान पर था। उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी को भी आवाज लगाई और तेज सुर के साथ मुख्य सचिव के पांव भी थिरकने लगे। सुखविंदर बताते रहे कि 19वीं वर्षगांठ के साथ झारखंड भी एक युवा राज्य है। मोरहाबादी में इसी युवा राज्य का उत्सव मनाया जा रहा है। इसके बाद सुल्तान मूवी का गाना खून में तेरी मिट्टी मिट्टी में तेरा खून.. ऊपर अल्लाह नीचे धरती बीच मे तेरा जुनून रे, और अंत में उड़ी उड़ी जाय..उड़ी उड़ी जाय गाने कब साथ उन्होंने लोगों से विदाई ली।

कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय कलाकारों के नृत्य से हुई। मुकुल नायक ने झारखंडी नृत्य प्रस्तुत कर राज्य की संस्कृति और लोगों के जोश को एक कर दिया। मांदर की थाप पर कुर्सियों पर बैठे लोग भी अपने पैर हिला रहे थे। डीजे के साउंड के साथ रंगों का भी बेहतरीन संयोजन था। लोकल बैंड हाई वे ने अपना प्रस्तुति देकर माहौल में देसी रंग भर दिया। हजारीबाग के अमिताभ श्रीवास्तव ने अपनी कॉमेडी से सबको खूब हंसाया। उन्होंने बॉलीवुड के पुराने अभिनेताओं की मिमिक्री की तो लगा कि 70 के दशक में लोग पहुंच गए हैं। इसके बाद उन्होंने मुंह से रेल की आवाज निकाली। अफसरों की कार फंसती है तो सेल्फ लेने के दौरान कैसी आवाज आती है इसका भी अमिताभ ने लाइव परफार्मेंस दिया।

जब मुख्य सचिव मोबाइल से लेने लगे सुखविंदर की तस्वीर

स्थापना दिवस समारोह के दौरान एक पल ऐसा भी रहा। जब सुखविंदर स्टेज से नीचे उतर कर मुख्य सचिव डीके तिवारी के सामने गाना गाने लगे। इस दौरान सुखविंदर को सामने गाते देख डीके तिवारी खुद को रोक नही पाए और झट से अपना फोन कर सुखविंदर सिंह की तस्वीर लेने लगे। हालाकि इसके बाद सुखविंदर ने मुख्य सचिव के साथ सेल्फी खिंचवाई और इसके बाद वे दर्शक दीर्घा की ओर बढ़ गए।

chat bot
आपका साथी