कपड़ा फैलाने के दौरान फिसलने से कुएं में डूबी छात्रा, मौत Ranchi News

धुर्वा थाना क्षेत्र के मथुरा खटाल में कुएं के पास कपड़ा फैलाने के दौरान एक लड़की का पैर फिसलने से कुएं में गिरने से मौत हो गयी।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 15 Sep 2020 09:01 PM (IST) Updated:Tue, 15 Sep 2020 09:01 PM (IST)
कपड़ा फैलाने के दौरान फिसलने से कुएं में डूबी छात्रा, मौत Ranchi News
कपड़ा फैलाने के दौरान फिसलने से कुएं में डूबी छात्रा, मौत Ranchi News

तुपुदाना (जागरण संवाददाता) । धुर्वा थाना क्षेत्र के मथुरा खटाल में कुएं के पास कपड़ा फैलाने के दौरान एक लड़की का पैर फिसलने से कुएं में गिरने से मौत हो गयी। मथुरा खटाल निवासी जय कुमार राम की 16 वर्षीय बेटी खुशबू कुमारी का अपने घर के पास ही कुएं में डूब गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार खुशबू के पिताजी कहीं गए हुए थे। मां और बहन शालीमार बाजार सब्जी खरीदने के लिए गई हुई थी। घर में सिर्फ बूढ़ी दादी थी। खुशबू कपड़ा साफ करके उसे फैलाने के लिए रस्सी में कपड़ा फैला रही थी।

सब्जी लेकर मां एवं परिजन जब घर लौटे तो खुशबू को घर में नहीं दिखी, इसके बाद परिजन खोजने लगे खोजने के क्रम में कुआं में झांक कर देखा तो खुशबू का चप्पल और हेयर बेल्ट पानी के ऊपर था। आशंका होने पर कुएं में झगर डालकर देखा गया तो खुशबू पानी के अंदर डूबी हुई थी। आनन-फानन में निकाला गया, लेकिन तबतक खुशबू की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद धुर्वा पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए शव को रिम्स भेज दिया।

इस वर्ष दी थी मैट्रिक परीक्षा :

मथुरा खटाल निवासी जय कुमार राम की बेटी खुशबू पढ़ने में बचपन से ही काफी तेज थी। खुशबू सर्वोदय विद्यालय से इसी वर्ष मैट्रिक परीक्षा दी थी। मैट्रिक में खुशबू ने फर्स्ट डिवीजन से पास की थी। घटना के बाद से खुशबू की मां एवं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना को लेकर आसपास के लोग भी गमगीन है।

chat bot
आपका साथी