गढ़वा में मधुमखियों के काटने से पति-पत्नी की मौत Garhwa News

थाना क्षेत्र के महुडंड जंगल में लकड़ी लेने गये जरही गांव निवासी नंदू पासवान 57 वर्ष एवं पत्नी मीना देवी 55 वर्ष की मधुमक्खियों के काटने से हो गई।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 09:00 AM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 09:00 AM (IST)
गढ़वा में मधुमखियों के काटने से पति-पत्नी की मौत Garhwa News
गढ़वा में मधुमखियों के काटने से पति-पत्नी की मौत Garhwa News

डंडई (गढ़वा) संवाद सूत्र । थाना क्षेत्र के महुडंड जंगल में लकड़ी लेने गये जरही गांव निवासी नंदू पासवान 57 वर्ष एवं पत्नी मीना देवी 55 वर्ष की मधुमक्खियों के काटने से हो गई। घटना गुरुवार दोपहर की है। घटना के विषय में मृतक के पुत्र जितेंद्र कुमार पासवान ने बताया कि माता-पिता गुरुवार की सुबह 10 बजे पड़ोसियों के साथ जलावान की लकड़ी लेने के लिए महुडंड के जंगल में गये थे। करीब दो बजे अचानक दोनों लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये।

घटना की जानकारी मिलते ही आनन फानन में दोनों लोगों को बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल गढ़वा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मीना देवी को मृत घोषित कर दिया। नंदू पासवान को अस्पताल में भर्ती लिया गया। भर्ती लेते ही उसनेभी दम तोड़ दिये। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों लोगों पर मधुमक्खियों का हमला होने के बाद अन्य लोग किसी तरह से अपनी जान बचा कर जंगल से भाग निकले है। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी