Garhwa Corona Update: गढ़वा में आज फिर मिले 05 कोरोना मरीज, जानें ताजा हाल

गढ़वा जिले में कोरोना संक्रमितों का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की शाम पांच और कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। पांचों लोग प्रवासी मजदूर हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 08 Jun 2020 09:47 PM (IST) Updated:Mon, 08 Jun 2020 10:56 PM (IST)
Garhwa Corona Update: गढ़वा में आज फिर मिले 05 कोरोना मरीज, जानें ताजा हाल
Garhwa Corona Update: गढ़वा में आज फिर मिले 05 कोरोना मरीज, जानें ताजा हाल

गढ़वा, जासं। गढ़वा जिले में कोरोना संक्रमितों का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की शाम पांच और कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। पांचों लोग प्रवासी मजदूर हैं। इनमें रंका प्रखंड के बरवाडीह गांव तथा डंडई प्रखंड के डंडई बाजार के एक- एक प्रवासी मजदूर हैं। जबकि रमना प्रखंड के मड़वनियां गांव के दो, इसी प्रखंड के पाल्हे गांव का एक प्रवासी मजदूर के संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ एनके रजक ने बताया कि संक्रमित मिले पांचों मजदूर सरकारी क्वारेन्टाइन में हैं। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन सभी को मेराल स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 86 हो गई है। इनमें 60 मरीज स्वस्थ होकर घर भेज दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी