PM Awas Yojana: पैसे लेकर घर नहीं बनाने वाले 17 लाभुकों पर FIR के आदेश Hazaribagh News

हजारीबाग में पीएम आवास योजना के पैसे लेकर घर न बनाने वाले 17 लाभुकों पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। बीडीओ ने एफआइआर कराने के निर्देश दिए हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 05 Nov 2019 09:55 AM (IST) Updated:Tue, 05 Nov 2019 11:32 AM (IST)
PM Awas Yojana: पैसे लेकर घर नहीं बनाने वाले 17 लाभुकों पर FIR के आदेश Hazaribagh News
PM Awas Yojana: पैसे लेकर घर नहीं बनाने वाले 17 लाभुकों पर FIR के आदेश Hazaribagh News

रांची, जेएनएन। झारखंड के हजारीबाग में पीएम आवास योजना के पैसे लेकर घर न बनाने वाले 17 लाभुकों पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। प्रशासन के मुताबिक वैसे लाभुकों पर जिन्होंने राशि लेने के बाद भी अब तक अपने आवास का निर्माण पूरा नहीं किया है उन पर अब प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। बड़कागांव में ऐसे 17 लाभुकों के नाम सामने आए हैं। इन्होंने आवास निर्माण के लिए राशि निकाली लेकिन आवास नहीं बनाया। बड़कागांव के बीडीओ वैभव कुमार सिंह ने इसे लेकर एक समीक्षा बैठक की थी, जिसमें 160 लंबित आवास निर्माण कार्य की समीक्षा की गई थी। इसमें जांच के बाद यह तथ्य सामने आए हैं कि 17 लाभुक ने पैसे खर्च तो कर दिए हैं लेकिन आवास निर्माण कार्य पूरा नहीं किया। पंचायत सेवक को लाभुकों पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।

chat bot
आपका साथी