जरा आप भी मिलिए डीआइजी अपर्णा से; विश्व की छह ऊंची चोटियों पर लहरा चुकी हैं तिरंगा

रांची में चल रहे महिला पुलिस सम्मेलन में आकर्षण का केंद्र बनीं अपर्णा को उनके दोस्‍त प्‍यार से पहाड़न बुलाते हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 06:53 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 06:53 PM (IST)
जरा आप भी मिलिए डीआइजी अपर्णा से; विश्व की छह ऊंची चोटियों पर लहरा चुकी हैं तिरंगा
जरा आप भी मिलिए डीआइजी अपर्णा से; विश्व की छह ऊंची चोटियों पर लहरा चुकी हैं तिरंगा

रांची, राज्य ब्यूरो। आठवें राष्ट्रीय महिला पुलिस सम्मेलन में शामिल होने पहुंचीं यूपी कैडर के 2002 बैच की आइपीएस अधिकारी अपर्णा दो दिनों के सम्मेलन में छायी रहीं। यह देश की पहली आइपीएस अधिकारी हैं, जिन्होंने सात में से छह महाद्वीपों पर तिरंगा लहराया है।

विश्व के सात महाद्वीपों की छह सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई कर तिरंगा लहरा चुकी इंडो-तिब्बत बोर्डर पुलिस (आइटीबीपी) की इस डीआइजी के मेहनत को सबने सराहा। दोस्तों ने उनका नाम पहाडऩ दे रखा है। बातचीत में अपर्णा ने बताया है कि उनके पति संजय कुमार आइएएस अधिकारी हैं।

उनके दो बच्चे हैं। वर्ष 2013 में अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीच्यूट ऑफ माउंटेनियङ्क्षरग एंड एलायड स्पोर्ट्स मनाली से प्रशिक्षण के बाद उन्होंने ऊंची चोटी फतह करने की जिद कर डाली और एक-एक कर छह चोटी को फतह कर डाला। उनका अगला लक्ष्य उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट मैकिनले है। उनकी उपलब्धियों पर ही उत्तर प्रदेश की सरकार ने उन्हें रानी लक्ष्मी बाई अवार्ड भी दिया है।

अब तक इन चोटी को किया फतह : - संसार की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट। - अंटार्टिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विंसन मैसिफ। - इंडोनेशिया के कार्सटेंज पिरामिड। - तंजानिया में माउंट किलिमंजारो। - दक्षिण अमेरिका में माउंट एकोंकागुआ। - रूस में माउंट एल्ब्रस।

chat bot
आपका साथी