झारखंड में इस सप्ताह काबू में रहा कोरोना

रांची नीरज अम्बष्ठ झारखंड में इस सप्ताह (13 से 19 सितंबर) कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में रहा। इस सप्ताह यहां प्रतिदिन औसतन 2.16 फीसद ही संक्रमण बढ़ा। इस मामले में झारखंड उन 14 राज्यों से बेहतर स्थिति में रहा जहां इस अवधि में संक्रमण वृद्धि की दर झारखंड में हुई वृद्धि से अधिक रही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 03:18 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:10 AM (IST)
झारखंड में इस सप्ताह काबू में रहा कोरोना
झारखंड में इस सप्ताह काबू में रहा कोरोना

रांची, नीरज अम्बष्ठ : झारखंड में इस सप्ताह (13 से 19 सितंबर) कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में रहा। इस सप्ताह यहां प्रतिदिन औसतन 2.16 फीसद ही संक्रमण बढ़ा। इस मामले में झारखंड उन 14 राज्यों से बेहतर स्थिति में रहा, जहां इस अवधि में संक्रमण वृद्धि की दर झारखंड में हुई वृद्धि से अधिक रही। झारखंड की बात करें, तो यहां पिछले सप्ताह प्रतिदिन औसतन 3.85 फीसद तथा 15 दिन पूर्व 4.28 फीसद की दर से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा था। इससे तुलना करें, तो यह सप्ताह झारखंड के लिए राहत देने वाला रहा।

दस लाख की आबादी पर अबतक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में भी झारखंड कई राज्यों से बेहतर स्थित में है। झारखंड में अब 10 लाख की आबादी पर कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1,833 हो गई है। इस मामले में झारखंड उन 20 राज्यों से बेहतर स्थिति में है, जहां इतनी आबादी पर इससे काफी आधिक कोरोना के मामले अबतक सामने आ चुके हैं। यहां तक कि पूरे देश में दस लाख की आबादी पर झारखंड से काफी अधिक 2,773 मामले सामने आए। इस मामले में आठ राज्य झारखंड से बेहतर स्थिति में हैं, जिनमें पड़ोसी राज्य बिहार, उत्तर प्रदेश के अलावा गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मेघालय तथा मिजोरम शामिल हैं। बता दें कि झारखंड में अब 33 दिनों में कोरोना के मरीज दोगुने हो रहे हैं। एक सितंबर तक राज्य में 15 दिनों में ही कोरोना के मरीजों की संख्या दोगुनी हो रही थी। वहीं, हाल के दिनों में झारखंड में स्वस्थ होने की दर में में काफी वृद्धि हुई है। झारखंड में अब यह दर बढ़कर 78.81 फीसद हो गई है, जो राष्ट्रीय दर 78.60 फीसद से अधिक है।

-----------------

विभिन्न राज्यों में कहां खड़ा है झारखंड :

राज्य - सात दिनों में संक्रमण की औसत वृद्धि (प्रतिशत में) - दस लाख की आबादी पर कुल संक्रमित (इनमें स्वस्थ मरीज भी शामिल हैं)

झारखंड - 2.16 - 1,833

महाराष्ट्र - 2.0 - 9,558

आंध्र प्रदेश - 1.5 - 11,673

तमिलनाडु - 1.1 - 7,013

कर्नाटक - 1.9 - 7,644

उत्तर प्रदेश - 2.0 - 1,524

दिल्ली - 1.9 - 12,053

बंगाल - 1.6 - 2,258

ओडिशा - 2.6 - 3,923

तेलंगाना - 1.3 - 4,488

बिहार - 0.9 - 1,386

असम - 1.4 - 4,457

केरल - 3.1 - 3,598

गुजरात - 1.2 - 1,773

राजस्थान - 1.7 - 1,440

हरियाणा - 2.7 - 3,706

मध्य प्रदेश - 2.7 - 1,222

पंजाब - 3.2 - 3,108

छत्तीसगढ़ - 4.8 - 2,841

मणिपुर - 1.8 - 2,773

जम्मू कश्मीर - 2.7 - 4,623

उत्तराखंड - 3.8 - 3,411

गोवा - 2.2 - 17,778

त्रिपुरा - 2.3 - 5,253

हिमाचल प्रदेश - 4.1 - 1,592

अरुणाचल प्रदेश - 2.7 - 4,658

नागालैंड - 1.1 - 2,492

मेघालय - 3.7 - 1,379

सिक्किम - 1.8 - 3,468

मिजोरम - 1.8 - 1,287

भारत - 1.89 - 2,773

------------------

chat bot
आपका साथी