राहुल गांधी से होगा सीधा संवाद, प्रोजेक्ट शक्ति से जन-जन तक पहुंचेगी कांग्रेस

कांग्रेस ने अगले लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Aug 2018 12:03 PM (IST) Updated:Thu, 09 Aug 2018 12:03 PM (IST)
राहुल गांधी से होगा सीधा संवाद, प्रोजेक्ट शक्ति से जन-जन तक पहुंचेगी कांग्रेस
राहुल गांधी से होगा सीधा संवाद, प्रोजेक्ट शक्ति से जन-जन तक पहुंचेगी कांग्रेस

राज्य ब्यूरो, रांची। लक्ष्य 2019 को लेकर कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राज्य में संगठन को सशक्त करने के लिए तमाम कमेटियों को जहां मजबूत किया जा रहा है, वहीं मतदाताओं से सीधे जुड़ने के लिए एप का सहारा भी लिया जा रहा है।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रोजेक्ट शक्ति की शुरुआत की और इसके माध्यम से प्राथमिक कार्यकर्ताओं से लेकर सीनियर तक को सीधे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से जुड़ने का मौका मिलेगा।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने इस मौके पर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को प्रोजेक्ट शक्ति से जोड़ने की अपील की। मौके पर प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी उमंग सिंघार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.अजय कुमार, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय आदि मौजूद थे।

प्रोजेक्ट शक्ति के बारे में विस्तृत जानकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से रांची पहुंचे प्रवीण चक्रवर्ती, आदितेवर सिंह देव एवं झारखंड के को-ऑर्डिनेटर पप्पू अजहर ने लोगों को दी। बताया कि इससे जुड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को वोटर आइडी नंबर एसएमएस करना होगा और फिर हर बूथ, हर ब्लॉक, हर गांव, शहर व जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता सीधे राहुल गांधी से जुड़ जाएंगे।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने जानकारी दी कि प्रोजेक्ट शक्ति के माध्यम से कार्यकर्ता भी अपने सुझाव सीधे नेतृत्व तक पहुंचा सकते हैं। इस दौरान प्रो. विनोद सिंह, मदन मोहन शर्मा, नरेंद्र लाल गोपी, अजयनाथ शाहदेव, लाल किशोर नाथ शाहदेव आदि कार्यकर्ताओं को प्रोजेक्ट शक्ति से जुड़ने की सूचना दी गई।

मौके पर विधायक इरफान अंसारी, विधायक बिट्टू सिंह, बन्ना गुप्ता, प्रदीप तुलस्यान, अशोक चौधरी, राजेश ठाकुर, आलोक कुमार दुबे, डॉ. राजेश गुप्ता, अभिषेक सिंह, राकेश किरण महतो आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी