रांची के ओरमांझी में 9वीं के छात्र की हत्या, शव फेंककर भागे अपराधी

ग्रामीणों का कहना है कि बीते दिन जतरा मेले में कुछ युवकों से मारपीट हुई थी, इसके बाद ही राहुल की हत्‍या की गई है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 01:27 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 01:27 PM (IST)
रांची के ओरमांझी में 9वीं के छात्र की हत्या, शव फेंककर भागे अपराधी
रांची के ओरमांझी में 9वीं के छात्र की हत्या, शव फेंककर भागे अपराधी

रांची, जेएनएन। ओरमांझी थाना क्षेत्र में 15 वर्ष के एक छात्र राहुल कुमार की हत्या कर दी गई है। उसके शव को ओरमांझी -सिकीदिरी रोड किनारे पझरापानी के पास अपराधियों ने फेंक दिया है। मृतक राहुल बारीडीह निवासी पुनीत महतो का पुत्र था। वह स्वर्णरेखा पब्लिक स्कूल चेतनबारी में पढ़ता था। छात्र की हत्‍या से आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह आठ बजे से ही ओरमांझी-सिकीदिरी रोड को जाम कर दिया।

मौके पर ओरमांझी पुलिस पहुंची लेकिन ग्रामीणों द्वारा शव नहीं उठाने दिया जा रहा था। बाद में लगभग डेढ़ बजे सांसद रामटहल चौधरी पहुंचे व ग्रामीणों को समझाया। तब जाकर पुलिस शव को उठा सकी व पोस्टमार्टम के लिए भेजी। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस के अनुसार हत्या अंदरूनी चोट के कारण हुई है। माथा किनारे में पत्थर का चोट है। साथ ही अन्य जगहों पर भी गंभीर चोट के निशान है। पुलिस राहुल के तीन-चार साथियों को थाने ले जाकर पूछ-ताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार को ओरमांझी प्रखंड के कुरुम गांव में जतरा मेला लगा था।

राहुल अपने कुछ साथियों के साथ मेला गया हुआ था। वहीं पर कुरुम गांव के युवकों के साथ चेतनबारी गांव के लोगों का कुछ बात को लेकर मारपीट हो गई। झगड़ा काफी देर रात तक चला। आशंका जताई जा रही है कि वहीं पर मारपीट में राहुल की मौत हो गई जिसे बाद में लाकर रोड किनारे फेंक दिया गया। चेतनबारी के लोगों के साथ ही राहुल भी था।

chat bot
आपका साथी