Birsa Munda Jayanti: 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी

Birsa Munda Jayanti Jharkhand News केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बताया कि मंत्रालय के प्रस्ताव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक में पारित कर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को भोपाल में जनजातीय गौरव दिवसपर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 10 Nov 2021 07:10 PM (IST) Updated:Thu, 11 Nov 2021 06:40 AM (IST)
Birsa Munda Jayanti: 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी
Birsa Munda Jayanti, Jharkhand News नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को भोपाल में "जनजातीय गौरव दिवस"पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। इस वर्ष 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को "जनजातीय गौरव दिवस" के रूप में मनाया जाएगा। यह दिवस जनजातीय नायकों को और उनके योगदान को याद करने का बेहद ही अनूठा प्रयास है। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बताया कि मंत्रालय के प्रस्ताव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हुई कैबिनेट की बैठक में पारित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समुदाय का उल्लेखनीय योगदान रहा है। आगामी 15 से 22 नवंबर तक "आजादी के अमृत महोत्सव" के तहत पूरे देश में जनजातीय महोत्सव मनाया जाएगा। इसके तहत जनजातीय समुदाय के स्वतंत्रता सेनानियों के कृतित्व, उनकी कला और संस्कृति पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को भोपाल में "जनजातीय गौरव दिवस"पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुंडा ने कहा कि देश इस समय आजादी के 75 साल का महोत्सव मना रहा है और इस अवसर पर यह निर्णय जनजातीय समुदाय के लिए भी गौरव की बात है। 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने के निर्णय के लिए पूरे जनजातीय समुदाय की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हैं।

chat bot
आपका साथी