कोहरे के कारण थम गए फ्लाइट के पहिए, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से ढाई बजे उड़ान भरी पहली फ्लाइट

Ranchi News सोमवार को खराब मौसम के कारण सुबह आठ बजे से दोपहर दाई बजे तक उड़ान नहीं भर सका। वहीं एयरपोर्ट पर कई यात्री पहुंच गए। फ्लाइट उड़ान नहीं भरने के कारण एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों की भीड़ भी बढ़ गई थी।

By Madhukar KumarEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 04:16 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 04:16 PM (IST)
कोहरे के कारण थम गए फ्लाइट के पहिए, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से ढाई बजे उड़ान भरी पहली फ्लाइट
कोहरे के कारण थम गए फ्लाइट के पहिए, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से ढाई बजे उड़ान भरी पहली फ्लाइट

रांची, जागरण संवाददाता। लो विजिबिलिटी और खराब मौसम के कारण बिरसा मुंडा रांची एयरपोर्ट से ढाई बजे पहला विमान उड़ान भरा। सुबह से आठ बजे से ढाई बजे के बीच छह विमानों को री-शेड्यूल किया गया। रांची एयरपोर्ट पर 2:15 बजे कोलकाता एयरपोर्ट से पहला विमान लैंड किया। 40 मिनट के अंदर कुल 5 विमान लैंड हुआ। इसमें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई से आने वाला विमान शामिल है। एक घंटे के अंदर पांच विमान एयरपोर्ट से उड़ान भरा।

फ्लाइट लेट होने से परेशान रहे यात्री

उल्लेखनीय है कि सोमवार को खराब मौसम के कारण सुबह आठ बजे से दोपहर दाई बजे तक उड़ान नहीं भर सका। वहीं एयरपोर्ट पर कई यात्री पहुंच गए।  फ्लाइट उड़ान नहीं भरने के कारण एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों की भीड़ भी बढ़ गई थी। विशेषकर कनेक्टिंग फ्लाइट के कई यात्रियों को परेशानी हुई। इसमें से कई यात्री ऐसे थे जिनकी फ्लाइट दूसरे एयरपोर्ट से छूट गई। जो यात्री एयरपोर्ट पहुंच गए थे, वह यात्री फ्लाइट की जानकारी लेने के लिए बार-बार काउंटर पर जाते दिखे। तो कुछ इंक्वायरी नंबर के माध्यम से फ्लाइट के आवागमन की जानकारी लेते रहे। 300 मीटर तक विजिबिलिटी होने के कारण विमानों को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई। जबकि एयरपोर्ट से फ्लाइट उड़ान के लिए नियमानुसार 1300 मीटर विजिबिलिटी रहना जरूरी है।

पहले दिन भी उड़ान नहीं भर पाया था विमान

एक दिन पहले भी खराब मौसम के कारण कई विमान उड़ान नहीं भर पाए थे। इसमें से छह विमान को रद कर दिया गया था। इस कारण एयरपोर्ट पर कई यात्रियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। जिन यात्रियों का कनेक्टिंग फ्लाइट था उन यात्रियों ने हंगामा भी किया। रांची एयरपोर्ट से वर्तमान में औसतन 16 फ्लाइट उड़ान भर्ती है।

रांची एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी अच्छा नहीं रहने के कारण सभी फ्लाइट को 2:30 बजे तक के लिए री-शेड्यूल कर दिया गया। उसके बाद अपने निर्धारित समय पर विमान उड़ान भरा। इसकी सूचना यात्रियों को एसएमएस के माध्यम दिया गया।

विनोद शर्मा

निदेशक, बिरसा मुंडा रांची एयरपोर्ट

chat bot
आपका साथी