आज से बहेगी भागवत कथा की बयार

रांची : शिव मंडल राची और बाबा राइस मिल परिवार के संयुक्त तत्वावधान में एक से सात जून तक श्रीमद् भागव

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Jun 2018 09:58 AM (IST) Updated:Fri, 01 Jun 2018 09:58 AM (IST)
आज से बहेगी भागवत कथा की बयार
आज से बहेगी भागवत कथा की बयार

रांची : शिव मंडल राची और बाबा राइस मिल परिवार के संयुक्त तत्वावधान में एक से सात जून तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। कथा प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक चलेगी। उसमें वृंदावन से पधारे बालशुक गोपेशजी महाराज श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कराएंगे। रातू रोड स्थित जैन स्मृति भवन में इसके लिए भव्य कथास्थल में व्यासपीठ बनाई गई है।

निकाली जाएगी प्रभात फेरी

श्रीमद भागवत कथा से पहले शुक्रवार को राची पहाड़ी मंदिर से सुबह 7.30 बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी। प्रभातफेरी विभिन्न मागरें से होते हुए कथा स्थल पहुंचेगी, जहा व्यासपीठ पर विधि-वधान के साथ श्रीमद भागवत को विराजित किया जाएगा। श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य यजमान सुधीर प्रसाद साहू हैं। कथा के पहले दिन पाडवादि चरित्र, परीक्षित जन्म और श्रीशुकदेव आगमन की कथा सुनाई जाएगी। इस आयोजन को सफल बनाने में मंडल के भगवान दास काबरा, प्रेम शकर चौधरी, मनीष साहू, उदय शकर चौधरी, प्रताप चंद्र साहू समेत अन्य लोग लगे हुए हैं।

भागवत भटके लोगों को राह दिखाती

गोपेश महाराज ने कहा कि भागवत कथा महापुराण समाज, युवा पीढ़ी, पाखंड और भटके हुए लोगों को राह दिखाने का काम करती है। अक्सर कहा जाता है कि धर्म से जरूरी है मानव को इंसान बनाना। पहले धर्म को समझें तो इंसान खुद ब खुद बन जाएंगे। इस धरा पर सबका धर्म सनातन है। जीव तो मात्र जीने की कला है। भागवत कथा का मुख्य उद्देश्य भगवान को पाने की है। भावगत कथा हमें भगवान से जुड़ने का रास्ता बताती है। हालाकि पुरुषोत्तम मास में श्रीमद भागवत कथा पित्तरों और परिवार की सुख समृद्धि के लिए होता है, लेकिन समाज को अपने धर्म और संस्कृति के प्रति सजग रहने के लिए भी होता है।

भगवान दास काबरा ने बताया कि पहले दिन कथा के दौरान श्रीमद् भागवत के महात्म्य, पाडवादि चरित्र, परीक्षित जन्म और श्रीशुकदेव आगमन प्रसंग पर चर्चा होगी। मंडल के संयोजक प्रेम शकर चौधरी ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि समय से पहले पहुंच कर स्थान ग्रहण कर कथा सुनें। संचालन उदय साहू और श्याम सुंदर बजाज ने किया।

chat bot
आपका साथी