वेडिंग सीजन को रंगीन बनाने बाजार में उतरे पारंपरिक परिधान के आकर्षक रेंज

शादी का शुभ लगन शुरू हो गया है। बाजार लगन को लेकर पूरी तरह सज चुका है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Nov 2019 01:35 AM (IST) Updated:Sat, 30 Nov 2019 06:18 AM (IST)
वेडिंग सीजन को रंगीन बनाने बाजार में उतरे पारंपरिक परिधान के आकर्षक रेंज
वेडिंग सीजन को रंगीन बनाने बाजार में उतरे पारंपरिक परिधान के आकर्षक रेंज

जासं, रांची : शादी का शुभ लगन शुरू हो गया है। बाजार लगन को लेकर पूरी तरह सज चुका है। सभी ब्रांडेड दुकानों में डिजाइनर ड्रेसेज के आकर्षक कलेक्शन डिसप्ले में लगाए गए हैं, जो खरीदारों को खूब भा रहे हैं। शेरवानी, दूल्हा सूट समेत अन्य डिजाइनर ड्रेस हर प्राइस रेंज में उपलब्ध है। सर्दी में शादी का सीजन अपने अलग ही अंदाज में यौवन पर है। वेडिंग सीजन के लिए बाजार की रंगत बरकरार है। कीमत की बात करें तो रेडीमेड गारमेंट्स में इस सीजन में 15 से 20 फीसद तक का इजाफा देखा जा सकता है।

शादी के बेहतरीन कलेक्शन के लिए सुजाता चौक स्थित वेद कलेक्शन, बिग शॉप, मान्यवर जैसे प्रतिष्ठान पूरी तरह से तैयार हैं। यहां ग्राहकों को लुभाने लायक सभी ब्रांड्स एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। लोगों को कपड़ों की अलग-अलग रेंज के लिए दुकान बदलने की जरूरत नहीं है। यहां ब्लैकबेरी, लुईस फिलीप, रेमंड, गीवा, वेन हेनसन समेत कई ब्रांड सभी प्राइस रेंज में उपलब्ध है।

---

स्टाइलिश शेरवानी व इंडोवेस्ट्रेन कोट से सजेगा दूल्हा

वेडिंग सीजन में दूल्हे की ड्रेस खास होगी। इस क्रम में बाजार में हैंडवर्क वाली शेरवानी व इंडोवेस्ट्रन कोट की भरमार है। इस बारे में वेद कलेक्शन के आलोक ने बताया कि मार्केट में वेडिंग सीजन की व्यापक रेंज उतारी गई है। आगामी वेडिंग सीजन को देखते हुए हॉलमार्क व बोनजोर सहित बाजार में कई ब्राड के पारंपरिक परिधान उतरे हैं। कंप्यूटराइज्ड एंब्रायडरी की रेंज भी मार्केट में लाई गई है।

सारे ब्रांड शॉप में वेडिंग की स्पेशन कलेक्शन आकर्षक प्राइस रेंज में उतर चुके है। दुकानदारों के अनुसार इस साल भी थ्री पीस सूट, चेक सूट, ट्यूस्डो 8000 से 30000 तक की रेंज में उपलब्ध है। इसके अलावा शेरवानी, इंडोवेस्टर्न 6000 से शुरू होकर 35000 तक के प्राइस रेंज में है। वहीं मान्यवर में भी थ्री पीस सूट 10000 से 40000 तक, चेक सूट 9000 से 32000 तक, डिजाइनर शेरवानी 10000 से 35000 तक, स्टाइलिश शेरवानी 8000 से शुरू है। इसके अलावा अन्य अपारेल भी 50000 तक के रेंज में शामिल है।

शेरवानी के साथ तो दुकानों में कॉप्लीमेंट्री चुनरी मिलती है, लेकिन इसका भी अलग से पाइस रेंज निर्धारित है। कई लोगों को मुफ्त वाली चुनरी पसंद नहीं आती तो उनके लिए डिजाइनर चुनरी भी 2000 की रेंज से शुरू है। अगर डिजाइनर में अपर रेंज में जाने पर सिर्फ चुनरी 5000 तक के उपलब्ध है। इसके अलावा बगैर टाई के सूट भी अधूरा है। यह भी ब्रांड में 3000 तक में उपलब्ध है।

---

लुभा रही स्टाइलिश पगड़ी

शादी में जैसे गहनों के बिना लड़कियों का श्रृंगार अधूरा है। वैसे ही पगड़ी के बिना लड़के का लुक कंप्लीट नहीं है। इस साल ब्रांडेड पगड़ी भी दुकानों में किफायती दामों में उपलब्ध है। चाहे जियोमेट्रिकल प्रिंट सफा हो या चंदेरी सफा, फॉर्मल प्रिंट के साथ रॉयल ग्रुम सफा भी 1 हजार से शुरू होकर 3 हजार तक के रेंज में उपलब्ध है। जो दुल्हे को और शानदार लुक देंगे। -------

वेडिंग को लेकर मार्केट में क्या है नया

-कोट-पैंट में चमकते फेदर डिजाइन।

-इंडोवेस्ट्रन कोट में जयपुरी कढ़ाई।

-शेरवानी में हैंडवर्क इंब्रायडरी व आकर्षक चुनरी।

chat bot
आपका साथी