प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएं हम सब : मुख्यमंत्री

17 सितंबर को है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मुख्यमंत्री ने सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति प

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Sep 2019 01:59 AM (IST) Updated:Sun, 15 Sep 2019 06:39 AM (IST)
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएं हम सब : मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएं हम सब : मुख्यमंत्री

17 सितंबर को है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्यमंत्री ने सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति पर दिया जोर

रांची, राब्यू : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को यादगार बनाने के लिए भाजपा अगले सात दिनों को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। यह कैंपन सुदूर कस्बों से लेकर राज्य मुख्यालय तक अभियान के रूप में चलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आम लोगों से कहा है कि भारत गणराज्य के जन-जन की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले हमारे प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को हम सभी सेवा सप्ताह के रूप में मनाएं। कहा, प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। सेवा सप्ताह के तहत एक व्यापक जन जागरूकता अभियान स्वच्छता ही सेवा, सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति, जल संरक्षण और संवर्धन पर चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से अपील और आग्रह किया है कि वे स्वच्छता ही सेवा, सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति, जल संरक्षण और संवर्धन के संकल्प को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और जन-जन तक पहुंचाएं।

संसदीय समितियों में झारखंड को मिला महत्व

रांची : संसद की विभिन्न समितियों में झारखंड के सासदों को पर्याप्त महत्व और प्रतिनिधित्व दियाजा रहा है। झारखंड से राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार को एक बार फिर संसद की फाइनेंस कमेटी का सदस्य बनाया गया है। हजारीबाग के सासद जयंत सिन्हा इस कमेटी के चेयरपर्सन बनाए गए हैं। पोद्दार फाइनेंस कमेटी के अलावा कमेटी ऑन पब्लिक इंटरप्राइजेज और कमेटी ऑन ऑफिस ऑफ प्रॉफिट जैसी महत्वपूर्ण समितियों के भी सदस्य बनाए गए हैं।

झारखंड से राज्यसभा सदस्य समीर उराव, धीरज प्रसाद साहू, सांसद सुनील कुमार सिंह को संसद की स्टील एवं माइंस कमेटी का सदस्य बनाया गया है। कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी को उद्योग संबंधी विभागीय स्थायी समिति का सदस्य बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी