अभाविप का पहला 21वां प्रान्त अधिवेशन शनिवार से

जागरण संवाददाता रांची अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रदेश का 21वां प्रान्त अधिवेशन सर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 06:03 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 06:03 AM (IST)
अभाविप का पहला 21वां प्रान्त अधिवेशन शनिवार से
अभाविप का पहला 21वां प्रान्त अधिवेशन शनिवार से

जागरण संवाददाता, रांची : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रदेश का 21वां प्रान्त अधिवेशन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा के विद्यालय परिसर में 16 एवं 17 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन एवं विद्यालय प्रशासन की अनुमति ले ली गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से गुरुवार आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजन समिति के अध्यक्ष कुणाल आजमानी और मंत्री रमेश पुष्कर, व्यवस्था प्रमुख ने बताया गया कि 20 साल पूर्व जब झारखंड राज्य अलग हुआ था, अभाविप का पहला प्रान्त अधिवेशन रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में हुआ था। उसके 20 वर्षो के बाद अधिवेशन रांची में कोरोना काल में आयोजित हो रहा है। अधिवेशन के मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस व स्टील मंत्रालय के धर्मेन्द्र प्रधान के हाथों अधिवेशन का उद्घाटन होगा। साथ ही विशिष्ट अतिथि के पद्मश्री अशोक भगत, (सचिव, विकास भारती विशुनपुर) की विशेष उपस्थिति रहेगी। इस अधिवेशन में सम्पूर्ण झारखंड प्रान्त के सभी शैक्षणिक संस्थानों के कार्यकर्ता, छात्र एवं प्राध्यापक सम्मलित होंगे।

इस अधिवेशन में ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के नाम पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा जिसके उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में देवब्रत, क्षेत्र सह संचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उत्तर पूर्व क्षेत्र बिहार - झारखंड, एवं विशिष्ट अतिथि मनीष कुमार, संस्थापक बैक टू विलेज, यशवंत राव केलकर रहेंगे। कुणाल आजमानी ने कहा कि अधिवेशन में झारखंड की कला, संस्कृति और झारखंड की विशेषताओ एवं वर्तमान परिदृश्य के सन्दर्भ में एक बहुत ही आकर्षक प्रदर्शनी का अवलोकन करने का अवसर सभी नवजवानों को मिलेगा। उन्होंने कहा की इस अधिवेशन में ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के नाम से एक प्रदर्शनी युवाओ के लिए पद प्रदर्शक साबित होगी। उन्होंने कहा की अधिवेशन में तीन प्रस्ताव लाया जाएगा। पहला राज्य की वर्तमान शैक्षणिक दु‌र्व्यवस्था को ठीक करने के लिए सजग हो झारखंड सरकार। दूसरा राज्य की वर्तमान परिदृश्य और तीसरा महिलाओं की सुरक्षा की सुनिश्चितता। इस अधिवेशन में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए पहल पर भाषण होगा। इसी दौरान आगामी 2020 - 2021 की परिषद की नई कार्यकारिणी की घोषणा भी होगी। इस मौके पर मोनू शुक्ल, सह व्यवस्था प्रमुख विशाल सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी