झारखंड में कृषि बजट पर चली कैंची, 409 करोड़ रुपये की कटौती

Hemant Government. मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद ही नहीं किसानों को स्मार्ट फोन देने की योजना भी हुई बंद। ऋण माफी और धान पर अतिरिक्त सहायता राशि देने में खर्च होगी राशि।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 08 Mar 2020 06:00 AM (IST) Updated:Sun, 08 Mar 2020 06:00 AM (IST)
झारखंड में कृषि बजट पर चली कैंची, 409 करोड़ रुपये की कटौती
झारखंड में कृषि बजट पर चली कैंची, 409 करोड़ रुपये की कटौती

रांची, आनंद मिश्र। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के कृषि बजट में 409 करोड़ रुपये की भारी भरकम कटौती की है। कृषि, पशुपालन, गव्य, मत्स्य व सहकारिता सभी प्रभागों के बजट पर कैंची चली है। मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना ही नहीं, किसानों को स्मार्ट फोन मुहैया कराई जाने वाली योजना को भी बंद कर दिया गया है। कृषि आशीर्वाद योजना के लिए पिछले बजट में 2000 करोड़ का प्रावधान किया गया था।

यह पूरा बजट किसानों की ऋण माफी के लिए ट्रांसफर कर दिया गया है। जबकि स्मार्ट फोन योजना के लिए पिछले बजट में 100 करोड़ का प्रावधान किया गया था। इस योजना को बंद करते हुए इसकी जगह किसानों को धान पर 500 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने के लिए 200 करोड़ का प्रावधान किया गया है। कृषि विभाग की योजनाओंं की संख्या में भी कटौती की गई है।

पिछले बजट में 24 राज्य योजनाओं और नौ केंद्रीय योजनाओं के लिए बजटीय राशि का प्रावधान किया गया था, जबकि अगले वित्तीय वर्ष के लिए 18 राज्य योजनाओं व छह केंद्रीय योजनाओं को ही लिया गया है। विशेष फसल विकास योजना, कंर्वजेंस ऑफ फेलो लैंड, डबल क्रापिंग राइस फेलो स्कीम, मृदा स्वास्थ्य व इंट्रेस्ट सबवेंशन योजना को बंद कर दिया गया है।

किस प्रभाग में कितनी हुई कटौती

प्रभाग             2019-20         2020-21            कमी

कृषि             336117.78      314933.57       21184.21

पशुपालन      28514.52         25155.46        3359.06

गव्य विकास  24712.29        17118.60          7593.69

मत्स्य           11581.56         9004.74            2576.82

सहकारिता    35234.08        29030.83          6203.25

कुल            436160.23      395243.20         40917.03

नोट : आंकड़े लाख रुपये में हैं।

chat bot
आपका साथी