Corona Update: झारखंड में CISF के 4 जवान कोरोना पॉजिटिव, 308 पर आंकड़ा; जानें ताजा हाल

Bokaro Corona News राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 308 हो गई है। हालांकि इनमें 137 स्वस्थ हो चुके हैैं। पलामू के सात मरीजों ने बीते दिन कोरोना को हराया।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 22 May 2020 06:13 AM (IST) Updated:Fri, 22 May 2020 06:36 PM (IST)
Corona Update: झारखंड में CISF के 4 जवान कोरोना पॉजिटिव, 308 पर आंकड़ा; जानें ताजा हाल
Corona Update: झारखंड में CISF के 4 जवान कोरोना पॉजिटिव, 308 पर आंकड़ा; जानें ताजा हाल

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में गुरुवार शाम तक कोरोना के 18 नए मरीज मिले। इनमें रांची के सात, बोकारो के पांच,  कोडरमा और सरायकेला-खरसावां में दो-दो तथा पूर्वी सिंहभूम व गिरिडीह के एक-एक मरीज शामिल हैैं। नए मरीजों में  बोकारो के चास निवासी सीआइएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के चार जवान भी शामिल हैैं। ये जवान कुछ दिन पहले ही दिल्ली से आए थे। इसी के साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 308 हो गई है। इनमें 137 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। उधर गुरुवार को पलामू में सात और मरीज स्वस्थ हो गए। अब वहां के सभी 15 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। 

गुरुवार को रांची के मांडर और चान्हो में सात मरीज मिले हैं। वहीं रांची में ही मिला एक अन्य मरीज गिरिडीह का निवासी है जो तीन दिनों पूर्व ओरमांझी स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज कराने पहुंचा था। ओपीडी में इलाज के दौरान उसकी ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी मिलने पर उसका सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजा गया था। गुरुवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद उसे रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया। वह पिछले दिनों दिल्ली से लौटा था।

वहीं कोडरमा के दोनों मरीज सूरत से लौटे थे। पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया में संक्रमित मिला 30 वर्षीय मजदूर पांच दिन पहले चेन्नई से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से रांची पहुंचा था। वहां से बस से वह जमशेदपुर आया था।  पीडि़त की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 48 घंटे के बाद दोबारा जांच के लिए नमूना लिया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

उधर, सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल में मिले मरीजों में एक 22 वर्षीय युवक पंजाब के कपूरथला से और दूसरा 35 वर्षीय युवक बंगाल के हावड़ा से आया था। वहीं बोकारो में सीआरपीएफ के जवानों के अलावा बोकारो के जैनामोड़ का रहने वाला एक प्रवासी मजदूर भी पॉजिटिव मिला है। इससे पहले बोकारो के सभी 10 मरीज स्वस्थ हो चुके थे। राज्य में एक दिन पूर्व बुधवार को रिकार्ड 42 नए मरीज मिले थे। 

कोरोना के अबतक कहां कितने मरीज  रांची : 113 गढ़वा : 47 हजारीबाग : 33 कोडरमा : 16 पूर्वी सिंहभूम : 16 गिरिडीह : 16 पलामू : 15 बोकारो : 15 धनबाद : 07 देवघर : 05 लातेहार : 04 सरायकेला-खरसावां : 04 सिमेडगा : 03 रामगढ़ : 03 गुमला : 03 लोहरदगा : 02 जामताड़ा : 02 दुमका : 02 पश्चिमी सिंहभूम : 01 चतरा : 01 गोड्डा : 01

 झारखंड कोरोना अपडेट रांची में सात, बोकारो में पांच, कोडरमा व सरायकेला-खरसावां में दो-दो तथा गिरिडीह व जमशेदपुर में एक-एक नए मरीज रांची के मेदांता अस्पताल में इलाज कराने पहुंचा गिरिडीह निवासी युवक भी निकला संक्रमित पलामू में सात मरीज हुए स्वस्थ, अब वहां कोई पॉजिटिव केस नहीं 

chat bot
आपका साथी