शिक्षा कर्मियों ने की तालाबंदी, एसडीओ ने खुलवाया

रांची : स्थायीकरण तथा छठे वेतनमान की मांग को लेकर अड़े झारखंड शिक्षा परियोजना कर्मियों ने गुरुवार को

By Edited By: Publish:Fri, 12 Feb 2016 01:35 AM (IST) Updated:Fri, 12 Feb 2016 01:35 AM (IST)
शिक्षा कर्मियों ने की तालाबंदी, एसडीओ ने खुलवाया

रांची : स्थायीकरण तथा छठे वेतनमान की मांग को लेकर अड़े झारखंड शिक्षा परियोजना कर्मियों ने गुरुवार को निर्धारित कार्यक्रम के तहत श्यामली स्थित राज्य परियोजना कार्यालय में तालाबंदी की। हड़ताली कर्मी जबरन परियोजना कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला बंद कर वहीं पर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे।

बाद में परियोजना निदेशक राजेश्वरी बी के निर्देश पर रांची एसडीओ प्रत्युष आनंद ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर हड़तालियों को वहां से जबरन हटाया। इनका तालाबंदी कार्यक्रम शुक्रवार को भी जारी रहेगा। हालांकि रांची में टी-20 मैच को देखते हुए जिला प्रशासन के अनुरोध पर कर्मियों ने मशाल जुलूस कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। इधर, राज्य परियोजना निदेशक द्वारा इनके काम पर लौटने का अल्टीमेटम शुक्रवार की शाम पांच बजे खत्म हो जाएगा। उन्होंने काम पर नहीं लौटने वाले कर्मियों की सेवा समाप्त करने की चेतावनी दी है।

chat bot
आपका साथी