25 फीट पुल के नीचे खाई में गिरी टाटा मैजिक

तमाड़ : तमाड़ थानांतर्गत रांची-टाटा मार्ग पर गागर सतिया पुल से टाटा मैजिक असंतुलित होकर 25 फीट नीचे खा

By Edited By: Publish:Tue, 28 Oct 2014 07:44 PM (IST) Updated:Tue, 28 Oct 2014 07:44 PM (IST)
25 फीट पुल के नीचे खाई में गिरी टाटा मैजिक

तमाड़ : तमाड़ थानांतर्गत रांची-टाटा मार्ग पर गागर सतिया पुल से टाटा मैजिक असंतुलित होकर 25 फीट नीचे खाई में गिर गई। घटना मंगलवार की सुबह लगभग छह बजे की है। दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गाड़ी जमशेदपुर से रांची जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, बागबेड़ा जमशेदपुर निवासी चालक सोनू कुमार टाटा मैजिक न. जेएच 05एटी-6369 में नट-बोल्ट लादकर रांची जा रहा था। तेज गति से आ रही टाटा मैजिक जैसे ही गागर सतिया पुल पर पहुंची, चालक ने गाड़ी पर से संतुलन खो दिया। इसके बाद गाड़ी पुल के नीचे गिर गई। घटनास्थल पर पहुंची आकस्मिक एंबुलेंस सेवा द्वारा घायल चालक का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी