ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल 3 को रांची में

By Edited By: Publish:Thu, 31 Jul 2014 01:11 AM (IST) Updated:Thu, 31 Jul 2014 01:11 AM (IST)
ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल 3 को रांची में

रांची : केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल तीन अगस्त को रांची आएंगे। वह राज्य के व्यवसायियों के रांची में हरमू रोड स्थित दिगंबर जैन भवन में आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ कर रहा है। सम्मेलन की सफलता के लिए व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारी लगे हुए हैं। बुधवार को शहर में व्यवसायियों के बीच चार सौ निमंत्रण पत्र बांटे गए। सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह सांसद डॉ.रवींद्र राय, वरिष्ठ विधायक रघुवर दास, प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक श्याम बिहारी मिश्रा सहित कई नेता भाग लेंगे। सम्मेलन में व्यवसायियों की समस्याओं पर चर्चा होगी। संजय जैन, राजेश सिन्हा, संजय माहुरी, विजय परशुराम पुरिया, प्रकाशचंद्र सेठी, योगेश सारस्वत, मुन्ना, बलजीत सिंह आदि निमंत्रण बांटने वाली टोली में शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी